{"_id":"2e0184193198d7d943010389b7a6219a","slug":"muslim-vote-bank-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलिम वोट बैंक पर अखाड़ा बना यह विधानसभा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलिम वोट बैंक पर अखाड़ा बना यह विधानसभा क्षेत्र
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Mar 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मुसलिम वोट बैंक पर भाजपा और कांग्रेस ने शह और मात का खेल शुरू कर दिया है। इसका पहला अखाड़ा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र बना है।
विज्ञापन
वोट बैंक को कुतरने में लगी बसपा
भाजपा ने मुस्लिम वोटरों को रिझाने के लिए वार्ड और मंडल की टीमें लगा दी हैं। इससे कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है। बसपा भी घर-घर जाकर इस वोट बैंक को कुतरने में लगी है।
विज्ञापन
हरिद्वार लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने संगठन के पदाधिकारियों से मुसलिम वोटरों को जोड़ने के लिए सारी ताकत लगाने के लिए कहा है। निशंक ने चुनाव प्रचार संबंधी पहला रोड शो इसी क्षेत्र में किया था।
विज्ञापन
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड और मंडल के पदाधिकारी इस काम में जुट गए हैं। डोईवाला से मुसलिम समाज के मानिंद लोगों को यहां भाजपा के प्रचार के लिए भेजा जा रहा है।
इस क्षेत्र के मुसलिम वोटर कांग्रेस का वोट बैंक माने जाते हैं। भाजपाइयों के यहां घोड़े छोड़ देने से कांग्रेसियों में बेचैनी बढ़ गई है।
दिनेश अग्रवाल से चुभते सवाल
कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक दिनेश अग्रवाल ने यहां पदयात्रा तो शुरू की है लेकिन हर जगह उन्हें बिजली, पानी, नाली, गंदगी से संबंधित चुभते सवाल सुनने को मिल रहे हैं।
भाजपाई सबसे पहले उन लोगों को जोड़ने में लगे हैं जो खांटी कांग्रेसी माने जाते हैं और पार्टी से नाखुश हैं। इससे कांग्रेसी और परेशान हो रहे हैं। वैसे ये मुसलिम बहुल इलाके मुख्यमंत्री हरीश रावत का प्रभाव क्षेत्र माने जाते थे, जिसे अब निशंक हथियाने में लगे हैं।
भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा भी यहां के मुसलिम वोट बैंक पर दांत गड़ाना चाहती है। बसपा के हरिद्वार प्रत्याशी हाजी मोहम्मद इसलाम के प्रचार के लिए पार्टी ने पहली जनसभा माजरा में की थी।
यहां लगातार पार्टी की बैठकें चल रही हैं और बसपाई चुनावी रणनीति के तहत घर-घर संपर्क करने में लगे हैं। यह भी कांग्रेस को नागवार गुजर रहा है।