{"_id":"05db7218fee40d0ce88a026d83f63e53","slug":"munna-bhai-escaped-before-the-police-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए 'मुन्ना भाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए 'मुन्ना भाई'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Sep 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में यूएपीएमटी परीक्षा में पकड़े गए मुन्ना भाइयों के गिरोह से जुड़े लोगों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
इसके तहत गिरोह के सरगना और सदस्यों की तलाश में पुलिस हरिद्वार समेत विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही असली अभ्यर्थी भी पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं।
पढ़ें, पालीटेक्निक प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
बुधवार को भी जेल में मुन्ना भाइयों से मिलने कुछ लोग आए। पुलिस को हरिद्वार में एक कोचिंग संस्थान के संचालक की तलाश है। लेकिन बुधवार को हरिद्वार गई टीम को कोचिंग संस्थान का संचालक भी वहां पर नहीं मिला। यही नहीं मूल अभ्यर्थी भी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, ये कैसी पूछताछ कि भाग निकले फर्जी छात्र
पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस और खुफिया विभाग जेल में बंद मुन्ना भाइयों से मिलने पहुंचने वालों पर नजर रखे हुए है। उधर, पुलिस ने प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेजों का बुधवार को बारीकी से परीक्षण किया। असली अभ्यर्थी भी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार बताए जा रहे हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...