फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal Corporation will run cleanliness campaign on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर स्वच्छता महा अभियान चलाएगा नगर निगम

Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will run cleanliness campaign on Gandhi Jayanti
राजधानी व आसपास के इलाकों को साफ सुथरा बनाने के साथ ही स्वच्छता सर्वे में अव्वल बनाया जा सके, इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से गांधी जयंती पर स्वच्छता महा अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। महा अभियान के दौरान मेयर, पार्षदों के अलावा तमाम अधिकारी, कर्मचारी एक साथ सभी 100 वार्डों में सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

महा अभियान में आम शहरियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि स्वच्छता महा अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ ही स्वच्छता सर्वे में पूरे देश में अव्वल बनाया जा सके, इसे लेकर आम शहरियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इतना ही नहीं विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की भी स्वच्छता महा अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। मेयर गामा का कहना है कि सिर्फ नगर निगम प्रशासन के भरोसे ही राजधानी को साफ सुथरा नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही आम शहरियों को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed