{"_id":"af57465afc779c049b7521fcbfd7739b","slug":"mughal-theme-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के 'महलों' में गूंज रही शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून के 'महलों' में गूंज रही शहनाई
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Dec 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों राजधानी देहरादून में लोग महलों में शादी कर रहे हैं। राजघराना और मुगल थीम पर आधरित इन शादियों में सब कुछ शाही अंदाज में होता है।
विज्ञापन
दुल्हन के गहनों और सजने-सजाने में भी रानियों जैसा लुक नजर आता है। वहीं दुल्हन के सिर पर फूलों की चादर में भी राजघरानों की झलक दिखती है। इतना ही नहीं विंटेज कार में होती दुल्हन की विदाई भी कुछ खास ही दिखती है।
विज्ञापन
मुगल या महल थीम
मुगल या महल थीम दोनों ही नाम से इन दिनों खास है। इस थीम में छत वाले स्टेज के साथ नक्काशीदार गोल्डन कलर के पैनल्स लगाए जाते हैं। चारो ओर टैंट की जगह दीवार का लुक दिया जाता है। कपड़े की ड्रिप्स सजाई जाती है।
विज्ञापन
पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज
कुल मिलाकर विवाह स्थल से पंडाल तक महलों का नजारा दिखता है। इन दिनों इसकी डिमांड ज्यादा है। पहले जहां रजनीगंधा, गुलदारी और गुलाब की जयमाला पहनाई जाती थी वहीं अब नीली और परपल कलर की जयमाला चलन में है।
यह बनाई जा रही है थाईलैंड के आर्केड से। चार हजार रुपए में यह जयमाला तैयार होती है जबकि आमतौर पर यह पंद्रह सौ रुपए में तैयार हो जाती है।
फूलों की चादर
कुछ लोगों के यहां भले ही दुल्हन के सिर के ऊपर चादर का चलन रहा हो लेकिन यह फैशन अब आम हो रहा है। इसमें फर्क यह है कि यह चादर पहले कपड़े की होती थी और इसे सहेलियां पकड़ कर लाती थी। लेकिन अब इसकी जगह फूलों की चादर बनाई जा रही है। दुल्हन के भाई इसे पकड़कर लाते हैं।
पांच हजार में फूलों की वर्षा
शादियों में इन दिनों स्टेज पर जयमाला के समय होने वाली फूलों की वर्षा भी काफी चलन में है। शाही अंदाज में दूल्हा-दुल्हन पर जब फूल बरसाए जाते हैं तो एक अलग सा अहसास होता है। इसके लिए फ्लावर मशीन लगाई जाती है। इसका खर्च पांच हजार रुपए है।
विंटेज कार में विदाई
इन दिनों डोली की जगह विंटेज वाली कार ले चुकी है। यह विशेष रूप से दुल्हन की विदाई के लिए लाई जा रही है। जो फॉर्म हाऊस या वेडिंग प्वाइंट से दुल्हन को विशेष तौर पर ससुराल तक छोड़ने के लिए लाई जा रही है।
पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक
विंटेज कार में बैठी दुल्हन खुद को किसी राजकुमारी से कम नहीं समझती। शाही घराने का लुक देने के लिए ऐसा किया गया है। महन से निकली राजकुमारी डोली से नहीं बल्कि इन दिनों विंटेज कारों से विदा हो रही है। इसका किराया दस से बीस हजार तक है।
वेडिंग प्लानर मनीष आनंद ने बताया कि इन दिनों महल थीम की अधिक डिमांड है। जहां सजावट में लोग चूज़ी हो गए हैं वहीं खाने के स्टॉल्स में भी यही स्थिति है। लोग सिर्फ थाईलैंड का फूल ही नहीं बल्कि अपना स्टेट्स हाई दिखाते हुए आस्ट्रेलिया सहित अन्य विदेशी फलों के काउंटर अलग से शादी के मैन्यु में शामिल कर रहे हैं।
पढ़ें, विदेशी होकर निभा रहे भारतीय होने का कर्तव्य
समाधान पार्टी मेकर के विशाल वेदी ने बताया कि इन दिनों दूल्हा-दुल्हन में राजा-रानी सा दिखने का क्रेज बढ़ रहा है। यही वजह है कि शादी में अधिकतर चीजें शाही लुक में बनाई जाती हैं।
दूल्हा-दुल्हन के मेकअप से लेकर अंदाज तक में भी यही दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि डोली की जगह विंटेज कार विदाई के लिए मंगाई जा रही है।