फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother lost election, heart attack to son.

प्रधानी में मां हारी, सदमे में चली गई बेटे की जान!

Sat, 09 Jan 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की) Updated Sat, 09 Jan 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
mother lost election, heart attack to son.

ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी के बेटे की ह्दय गाति रुकने से मौत हो गई। इससे पहले उसकी पत्नी ग्राम प्रधान थी। इस बार उसने अपनी मां को प्रत्याशी बनाया था। इस बात की चर्चा है कि प्रधानी जाने से लगे सदमे के कारण ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


लक्सर से सटे हुए दाबकी कलां गांव में तेजपाल का सीधा हस्तक्षेप था। पिछले पंचायत चुनाव में तेजपाल ने अपनी पत्नी सविता को चुनावी मैदान में उतारकर ग्राम प्रधान के पद पर कब्जा किया था।
विज्ञापन


वहीं इस बार तेजपाल ने अपनी मां बिशम्बरी को ग्राम प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन इस बार परिणाम पक्ष में नहीं आया।

मां को करना पड़ा भारी मतों से हार का सामना

mother lost election, heart attack to son.

पांच तारीख को चुनावी नतीजे सामने आने से तेजपाल की मां बिशम्बरी देवी को भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

बताया जा रहा है कि चुनाव में हार होने के बाद से ही तेजपाल की स्थित सही नहीं थी। शानिवार सुबह करीब पांच बजे तेजपाल को हार्ट अटैक आया, जिस पर परिजन तेजपाल को लक्सर के एक प्राईवेट हास्पिटल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को दोहपर बाद तेजपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed