{"_id":"379dddb60eec7792d1ecb8c464473b87","slug":"mother-kidnapped-her-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन के लिए मां ने कराया बेटी का किडनैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन के लिए मां ने कराया बेटी का किडनैप
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 01 Nov 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के एक युवक ने धर्मांतरण के लिए पत्नी पर अपनी बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया है। युवक ने दूसरे धर्म की युवती के साथ शादी की थी।
विज्ञापन
साल भर पहले दोनों के अलग होने के बाद से बच्ची पिता के पास थी। रुड़की में बुआ के घर से बच्ची की मां अपने परिजनों समेत उसे अपने साथ देहरादून ले गई। युवक ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
देहरादून निवासी करण ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले उसने हरर्बटपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। उनके एक बच्ची भी हुई। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और बच्ची उसके पास ही रही। पिछले सप्ताह बच्ची उसके भांजे के साथ रामपुर में अपनी बुआ के घर रहने आई थी।
विज्ञापन
इसकी भनक करण की पत्नी को लग गई। आरोप है कि करण की पत्नी अपने मायके वालों के साथ शनिवार को रामपुर पहुंची और बच्ची को जबरन अपने साथ ले गई।
करण ने आशंका जताई कि पत्नी व उसके परिवार वाले बच्ची का धर्मांतरण कराना चाहते हैं। बच्ची की बरामदगी की मांग को लेकर गंगनहर कोतवाली में तहरीर भी दी गई। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।