फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2020 Reached in Uttarakhand from Two days Late, Rainfall Warning for 48 hours

उत्तराखंड: दो दिन की देरी से पहुंचा मानसून, अगले 48 घंटों में कई जगह भारी बारिश होने का अनुमान 

Wed, 24 Jun 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jun 2020 01:00 AM IST
सार

  • 26 जून तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान 
  • 25 जून को नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश संभव

विज्ञापन
Monsoon 2020 Reached in Uttarakhand from Two days Late, Rainfall Warning for 48 hours
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी मानसून दो दिन की देरी से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। मंगलवार को कुमाऊं मंडल के ज्यादातर और गढ़वाल मंडल के कुछ हिस्सों में मानसून ने अपनी दस्तक दी है। शेष हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इससे आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


प्रदेश में सामान्य तौर पर 21 जून को मानसून पहुंचता है। केरल में एक जून से पहले मानसून पहुंचने के बाद प्रदेश में भी 21 जून से पहले मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि यहां पहुंचने में उसे दो दिन का अतिरिक्त समय लगा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर संशय बरकरार, जमी है पांच फीट तक बर्फ, हिम सरोवर भी जमा
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को कुमाऊं के लगभग सभी हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया है। केवल ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के कुछ हिस्से छूटे हुए हैं। वहीं, गढ़वाल मंडल में कुछ स्थानों को छोड़कर ज्यादातर में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून पहुंच सकता है। 

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून को आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। इस अवधि में पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है) में मानसून पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके चलते आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी और उमस से भी राहत मिलेगी

उन्होंने बताया कि 26 जून तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बीच 25 जून को नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में चुनिंदा स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। 

सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में इस साल मानसून सामान्य से कुछ बेहतर रह सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सामान्य तौर पर 21 जून से 28-29 सितंबर तक मानसून रहता है। इस दौरान 1229 मिमी बारिश होना सामान्य है। हालांकि मौमस विभाग ने इस बार 1191 मिमी बारिश को सामान्य माना है। उन्होंने बताया कि देश में मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed