फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   monsoon 2020 : monsoon first rainfall in uttarakhand

मानसून 2020: उत्तराखंड पहुंचा मानसून, कई इलाकों में पड़ी पहली फुहार, भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे बंद

Tue, 23 Jun 2020 11:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Jun 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
monsoon 2020 : monsoon first rainfall in uttarakhand
- फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज मानसून ने दस्तक दे दी है। कहीं देर रात से बारिश शुरू हो गई तो कहीं मंगलवार की सुबह मानसून ने पहली बारिश से तर कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर संशय बरकरार, जमी है पांच फीट तक बर्फ, हिम सरोवर भी जमा
विज्ञापन


जनपद चमोली और उत्तरकाशी के बड़कोट में मध्य रात्रि से बारिश का दौर शुरू हो गया जो मंगलवार की सुबह थमा। वहीं बड़कोट में हुई मूसलाधार बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आ गया। जिससे हाईवे अवरुद्ध हो गया है। चमोली में देर रात से हो रही बारिश आज सुबह करीब छह बजे रुकी। यहां तापमान में खासी गिरावट आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां सुबह से बादल और धूप के बीच आंख मिचौनी का खेल जारी है। उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं देहरादून में भी सुबह 11 बजे बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, भवाली, काशीपुर, नैनीताल, बाजपुर, पंतनगर, रामनगर व चंपावत में सुबह से बारिश जारी है। यहां अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 24 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 25 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। 26 जून को पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed