फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi rally in dehradun and muslim community

शंखनाद रैली में मुसलिम कहेंगे ‘मोदी लाओ-देश बचाओ’

Wed, 04 Dec 2013 12:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Dec 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
modi rally in dehradun and muslim community

भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देहरादून रैली में पार्टी मुसलिमों को आगे रखेगी। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने ‘नरेंद्र मोदी लाओ-देश बचाओ’ नारे के साथ मुसलिमों का आहवान किया है कि नमो को प्रधानमंत्री बनाने के लिए शंखनाद रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें।

विज्ञापन


मोदी को लेकर पूरे देश में उत्साह
महानगर भाजपा की बैठक में भाजयुमो का संयोजक मंडल बनाया गया। इसमें राजेंद्र सिंह ढिल्लो, विपिन राणा, सचिन गुप्ता, संतोष सेमवाल हैं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने की। संयोजक मंडल का गठन महानगर प्रभारी विजय प्रकाश ने किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही विभिन्न मंडलों के संयोजक मंडल का गठन किया गया। भगवतपुर न्याय पंचायत के ग्राम कोठल में हुई बैठक में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मोदी को लेकर पूरे देश में उत्साह है। यह रैली सारे रिकार्ड तोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के लिए जनसंपर्क

भाजपा महिला मोर्चा ने भी संयोजक मंडलों की घोषणा कर दी है। पार्षद सतीश कश्यप ने रैली के संबंध में जनसंपर्क किया। रैली की तैयारियों को लेकर हुई बैठकों में महानगर महामंत्री राजेंद्र नवानी, महेश पांडेय, विशाल गुप्ता, राजेश रावत, प्रदीप सानंद, गौरव सहगल, सुरेंद्र कुठाल, दीपक पुंडीर, राजीव गुरुंग, राकेश शर्मा, किशन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed