फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi government planning big package to uttarakhand.

उत्तराखंड को बिहार जैसा पैकेज जल्द, तैयारी में जुटी मोदी सरकार

Wed, 14 Oct 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
modi government planning big package to uttarakhand.

केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को भी जल्द ही बिहार की तर्ज पर विकास के लिए विशेष पैकेज मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा सहित एक अन्य मंत्री को दी है।

विज्ञापन


राज्य में पर्यटन सर्किट विकसित करने, हेली पैड बनाने और चार धाम यात्रा को सुगम बनाने जैसे मामले के लिए पैकेज दी जाएगी। बताया जा रहा है कि खुद पीएम मोदी विकास के मामले में उत्तराखंड का कायाकल्प करने को बेहद इच्छुक हैं। एक्शन प्लान अंतिम दौर में है। वैसे पैकेज के लिए अभी राशि निश्चित नहीं हुई है, मगर बिहार की तरह इस पैकेज में भी भारी भरकम रकम का प्रावधान होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड के स्थायी विकास के लिए पीएम मोदी ने जो ताना-बाना बुना है उसमें सूबे के विभिन्न इलाकों को पर्यटन सर्किट के रूप में जोड़ने पर जोर दिया गया है। इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर ज्यादा जोर है। सड़क मार्ग के साथ-साथ सूबे में हवाई यातायात के साधन भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की तैयारी सूबे में 16 जगह आधुनिक हेली पैड बनाने की है। इन जगहों पर लोगों के ठहरने की उत्कृष्ट व्यवस्था की जाएगी। उड्डयन मंत्रालय को सूबे में नई हवाई पट्टी के लिए अवसर तलाशने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

सुरंग से एक दूसरे से जुड़ेंगी गंगा-यमुना घाटी

modi government planning big package to uttarakhand.

चार धाम की यात्रा को सुगम बनाने पर भी जोर है। सड़कें दुरुस्त करने के साथ-साथ यमुना और गंगा घाटी को सुरंग के जरिए जोड़ने की भी योजना है। इसके लिए 40 किलोमीटर की लंबी सुरंग बनाने का प्रस्ताव है।

इस सुरंग के बनने से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की न सिर्फ दूरी कम हो जाएगी, बल्कि चार धाम यात्रा सुगम हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने बीते दिनों गडकरी, जावडे़कर और महेश शर्मा के साथ बैठक कर उन्हें उत्तराखंड के विकास की वृहत कार्ययोजना बनाने को कहा था।

पीएम मोदी की इच्छा नवरात्रों के दौरान ही उत्तराखंड पैकेज के ऐलान की थी। मगर बिहार चुनाव में व्यस्तता के मद्देनजर इसमें थोड़ी देरी हो सकती है। लेकिन, वर्ष के अंत तक इसका ऐलान तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed