विधायक ने स्टिंग को बताया साजिश, भेजा नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टिंग ऑपरेशन से हुई किरकिरी के बाद अब मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी ने संबंधित चैनल को नोटिस भेजा है। साथ ही स्टिंग ऑपरेशन की सत्यता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे सामाजिक और राजनीतिक छवि बिगाड़ने की साजिश करार दिया है।
पैसा लेते दिखाया गया था
इसके लिए पैसों के लेन-देन की बात करते हुए भी दिखाया गया था।
विधानसभा में गूंजा था मामला
इस स्टिंग ऑपरेशन के प्रसारित होने के बाद विधानसभा में भी मामला गूंजा और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस पर जांच बैठाई गई।
अब स्टिंग ऑपरेशन को चुनौती देते हुए सरवत करीम अंसारी ने कहा कि यह उनकी छवि बिगाड़ने की साजिश है। विधायक की ओर से अधिवक्ता आसिफ अली ने संबंधित चैनल को मामले में नोटिस भी भेजा है।