एमकेपी में 30 अगस्त को होंगे चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कालेज में 30 अगस्त को चुनाव होंगे और उसी दिन शाम चार बजे तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
प्राचार्य डा. इंदु सिंह और निर्वाचन अधिकारी डा. नीलम घिल्डियाल ने बताया कि चुनाव के लिए 17 से 19 अगस्त तक नामांकन पत्र की बिक्री होगी।
22 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 24 अगस्त को नामांकन पत्रों का परीक्षण और 25 अगस्त को नाम वापसी हो सकेगी। 25 को ही प्रत्याशियों के नामों की सूची घोषित कर दी जाएगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें