फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mission 2022: Election politics heats up in Uttarakhand Now, Kejriwal has set agenda

मिशन 2022: उत्तराखंड में चुनावी सियासत गरमाई, एजेंडा सेट कर गए केजरीवाल

Mon, 12 Jul 2021 11:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Jul 2021 11:44 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए और हर परिवार को 300 यूनिट और किसानों को बिजली मुफ्त देने का एलान करके अपना चुनावी एजेंडा सेट कर गए।

विज्ञापन
Mission 2022: Election politics heats up in Uttarakhand Now, Kejriwal has set agenda
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तो उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर तीसरी धारा की सभी राजनीतिक पार्टियों को चौंका दिया।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए और हर परिवार को 300 यूनिट और किसानों को बिजली मुफ्त देने का एलान करके अपना चुनावी एजेंडा सेट कर गए। केजरीवाल के जाने के बाद उत्तराखंड में बिजली मुफ्त देने की उनकी घोषणा पर सियासत गरम है।
विज्ञापन


उत्तराखंडः राजनीतिक पार्टियों को 300 यूनिट का 'करंट' लगा गए केजरीवाल, पढ़ें प्रमुख नेताओं ने क्या कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल के दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में हर परिवार को फ्री बिजली देने के एलान से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपना चुनावी एजेंडा तैयार कर लिया है। लंबे अरसे के बाद वे उत्तराखंड आए और एक दिन में ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान कर सत्ता में आने पर पूरा करने की गारंटी दे गए।

आप ने अपना चुनावी एजेंडा साफ कर लिया है। चुनावी आने तक आप के एजेंडे में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के मुद्दे भी शामिल होंगे। जिसका एलान खुद केजरीवाल उत्तराखंड आकर करेंगे। 

लोगों के बीच जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे

2022 को लेकर भाजपा ने भी चुनावी रणनीति बना ली है। कांग्रेस भी सरकार की नीतियों को लेकर सड़कों पर उतर गई है। वहीं, केजरीवाल ने मुफ्त बिजली का एलान सियासी दांव खेला है। अब आप कार्यकर्ता इस मुद्दे को लोगों के बीच जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली की गारंटी दी है। उसे पार्टी सत्ता में आने पर सबसे पहले पूरा करेगी। आप जो कहती है उसे करके दिखाती है। मुफ्त बिजली पर पार्टी का एजेंडा साफ है। 

उत्तराखंड के लोग प्रबुद्ध हैं, वे चुनाव के समय कई लोग लुभावने वादे करेंगे, वो उस झांसे में आने वाले नहीं हैं। बीजेपी को 100 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कर रही है, जबकि वह 2017 से सत्ता में है, लेकिन चुनाव की बेला आ गई है, इसलिए वह बिजली मुफ्त देने पर विचार करने की बात कर रही है। 
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

हमारी सरकार सबको अच्छी बिजली दे रही है। 24 घंटे और सस्ती बिजली दे रही है। उत्तराखंड के हित में जो आगे होगा, वह भी हम करेंगे। 
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed