{"_id":"748d0d83e6382453a4788b889ad695bc","slug":"missing-kid-reach-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से ट्यूशन के लिए गया बच्चा भटका, पुलिस ने पहुंचाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से ट्यूशन के लिए गया बच्चा भटका, पुलिस ने पहुंचाया घर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से किसी काम के लिए अकेले निकला सात साल का बच्चा रास्ता भूल गया। काफी दूर निकलने पर जब उसे अपना घर नहीं दिखाई दिया तो उसने एक घर की डोर बैल बजा दी।
विज्ञापन
जिसके बाद परिवार ने इंसानियत दिखाते हुए उस बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार की शाम तिलक रोड निवासी रमेश कुमार गुप्ता के बेटे वासु ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले वक्त वह घर का रास्ता भूल गए।
विज्ञापन
चलते-चलते वासु काफी दूर चकराता रोड निकल गया। काफी देर हो जाने के बाद जब उसे अपना घर नहीं दिखाई दिया तो उसने एक घर की डोर बैल बजा दी। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना धारा पुलिस चौकी को दे दी। इसी बीच पुलिस द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर दे दी गई।
विज्ञापन
जिसे देखने के बाद धारा चौकी इंचार्ज नवनीत भंडारी ने खुड़बुड़ा चौकी से संपर्क किया और वासु को उसके परिजनों को सौप दिया गया।