{"_id":"5a43a5ba4f1c1b0d788b545e","slug":"minor-girl-pregnant-in-haridwar-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग हुई गर्भवती, पांच महीने बीत जाने के बाद आया घरवालों के सामने सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग हुई गर्भवती, पांच महीने बीत जाने के बाद आया घरवालों के सामने सच
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 साल की किशोरी के साथ कई माह तक घर में ही रेप होता रहा, लेकिन परिजनों को भनक तक नहीं लगी और जब पता चला तो नाबालिग पांच माह की गर्भवती हो चुकी है।
सिडकुल में नौकरी करने आया एक युवक अपने करीबी रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से कई माह तक बलात्कार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर पूरे मामले से पर्दा उठा। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बुधवार को क्षेत्र की एक कालोनी के रहने वाले परिवार के लोग रानीपुर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। परिवार के साथ पहुंची 14 साल की किशोरी ने पुलिस को पूरी घटना बयां की।

छोटे भाई के साला कर रहा था नाबालिग से रेप
रेप
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई के साले का बेटा सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में नौकरी करने के लिए आया था और उन्हीं के ही घर पर ठहरा था। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
कुछ दिन से बेटी पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। जब चिकित्सक से उसकी जांच कराई तो पता चला कि वह कई माह की गर्भवती है। पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व ही युवक उनके घर से चला गया।
कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि विजय पुत्र आदेश निवासी संभलखेड़ी थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर के खिलाफ रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम भेज दी गई है।