फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl pregnant in haridwar uttarakhand

नाबालिग हुई गर्भवती, पांच महीने बीत जाने के बाद आया घरवालों के सामने सच

Thu, 28 Dec 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 28 Dec 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
minor girl pregnant in haridwar uttarakhand
demo pic
14 साल की किशोरी के साथ कई माह तक घर में ही रेप होता रहा, लेकिन परिजनों को भनक तक नहीं लगी और जब पता चला तो नाबालिग पांच माह की गर्भवती हो चुकी है।
विज्ञापन


सिडकुल में नौकरी करने आया एक युवक अपने करीबी रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से कई माह तक बलात्कार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर पूरे मामले से पर्दा उठा। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 
बुधवार को क्षेत्र की एक कालोनी के रहने वाले परिवार के लोग रानीपुर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। परिवार के साथ पहुंची 14 साल की किशोरी ने पुलिस को पूरी घटना बयां की।
विज्ञापन

छोटे भाई के साला कर रहा था नाबाल‌िग से रेप

minor girl pregnant in haridwar uttarakhand
रेप
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई के साले का बेटा सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में नौकरी करने के लिए आया था और उन्हीं के ही घर पर ठहरा था। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ दिन से बेटी पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। जब चिकित्सक से उसकी जांच कराई तो पता चला कि वह कई माह की गर्भवती है। पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व ही युवक उनके घर से चला गया।

कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि विजय पुत्र आदेश निवासी संभलखेड़ी थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर के खिलाफ रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed