फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mining businessman arrested for give bribe to new sp in bageshwar

उत्तराखंड: नए एसपी का स्वागत करने गए थे खनन कारोबारी, रिश्वत देने के आरोप में हुए गिरफ्तार

Thu, 10 Jan 2019 11:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Mining businessman arrested for give bribe to new sp in bageshwar
arresting

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को 20 हजार की रिश्वत देने पहुंचे कटियार माइंस के प्रबंधक और लायजनिंग ऑफिसर (अधिवक्ता) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने मुकदमा दर्ज कराकर इनको खुद गिरफ्तार कराया।

विज्ञापन


आरोप है कि ये लोग अवैध खनन, खनन वाहनों की ओवरलोडिंग करने देने गुजारिश कर रिश्वत की पेशकश कर रहे थे। दोनों को जिला सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। इधर, अधिवक्ता की गिरफ्तारी से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

 
कटियार माइंस रीमा में कार्यरत खान प्रबंधक भगवान सिंह पुत्र आदित्य नारायण सिंह (निवासी बरवाड़ा, जिला कटनी, मध्य प्रदेश) और खान के कानूनी सलाहकार और लायजनिंग आफिसर (एडवोकेट इंद्र सिंह धामी पुत्र चंद्र सिंह निवासी तहसील रोड, बागेश्वर) बुधवार को करीब छह बजे पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के कलेक्ट्रेट स्थित आवास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बकौल एसपी, उन्होंने खुद को खड़िया के कर्मी बताते हुए कहा कि खड़िया खान में अवैध खनन भी होता है और खड़िया के ओवरलोड वाहन बागेश्वर से हल्द्वानी भेजे जाते हैं। ये काम पुलिस की मेहरबानी के बिना संभव नहीं है। दोनों ने एसपी से अवैध खनन और ओवरलोडिंग को अनदेखा करने की गुजारिश की।

इससे पहले कि एसपी कुछ समझ पाते उन्होंने एसपी को एक मिठाई का डिब्बा, 2019 वर्ष की एक डायरी, एक लिफाफा दिया। लिफाफा देखकर एसपी हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने दोनों से लिफाफा खुलवाया तो लिफाफे में 20 हजार रुपये निकले।

इस पर एसपी भड़क गए। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को फोन कर आवास में बुलवाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करा दिया। कोतवाल तिलक राम वर्मा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8/9 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने सीओ महेश जोशी को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed