फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   medical camp in dehradun

बेटियों ने जाने सेहत के गुर, योग किया

Sat, 11 Jan 2014 11:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jan 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
medical camp in dehradun

राजधानी देहरादून में अमर उजाला फाउंडेशन और श्रीमहंत इन्दिरेश हॉस्पिटल के निशुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में बेटियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने उन्हें रोगों से बचाव के तरीके बताए। इस मौके पर बेटियों ने प्राणायाम और योगिक क्रियाएं सीखीं। शिविर में हाई ब्लडप्रेशर, हाई ब्लडशुगर की जांचें मुफ्त हुईं। इसके साथ ही दवा मुफ्त वितरित की गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं लीं
चुक्खूवाला क्षेत्र की इंदिरा कालोनी स्थित महर्षि बाल्मीकि सर्वधर्म मंदिर धर्मशाला में लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन राजपुर विधायक राजकुमार ने किया था। शिविर में सबसे अधिक संख्या बेटियों की रही। बड़ी तादाद में स्कूली बच्चों ने भी शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं लीं। इस मौके पर बच्चों ने योग प्रशिक्षक शहनवाज काजमी से प्राणायाम और योगिक क्रियाएं सीखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर बुजुर्गों का ब्लडप्रेशर बढ़ा मिला
शिविर में बुजुर्गों और महिलाओं ने भी सेहत की जांच कराई। रोगियों में पेट रोग, यूटीआई और जुकाम-बुखार आदि मौसमी बीमारियां र्पाइं गई। ज्यादातर बुजुर्गों का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी और दून अस्पताल ने शिविर में आए रोगियों को दवाएं उपलब्ध कराईं।


श्रीमहंत इन्दिरेश हॉस्पिटल के बालरोग विभागाध्यक्ष डा. एसके राणा, डा. नजर हुसैन, डा. जागृति, डा. चेतन बंसल, डा. विनीता कोठियाल, डा. आशीष गुप्ता ने मरीजों की जांच की। इस मौके पर अस्पताल की पीआरओ भूपेंद्र रतूड़ी, हॉस्पिटल मैनेजर डा. दुर्गेश सिंह, प्रमोद चौहान, विपिन डोभाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed