फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maternal uncle accused of Misdeeds girl Vikasnagar Protest forced shops to close Uttarakhand Crime News

Vikasnagar: रिश्ता कलंकित...स्कूल में दर्द से कराह रही थी बच्ची, सहेलियों ने पूछा तो बताई मौसा की घिनौनी करतूत

Sat, 29 Nov 2025 03:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Nov 2025 03:44 PM IST
सार

एक स्थानीय स्कूल की अध्यापिका थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि विद्यालय की एक बच्ची स्कूल पहुंची। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी और दर्द से कराह भी रही थी। उसकी सहेलियों ने इसका कारण पूछा। तो मामला सामने आया।

विज्ञापन
Maternal uncle accused of Misdeeds girl Vikasnagar Protest forced shops to close Uttarakhand Crime News
गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित लोगों ने बंद कराई दुकानें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेलाकुई में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में सगे मौसा पर 10 वर्षीय बालिका के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सहसपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल ने बताया कि एक स्थानीय स्कूल की अध्यापिका थाने आई। उन्होंने बताया कि विद्यालय की एक बच्ची स्कूल पहुंची। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। वह दर्द से कराह भी रही थी। उसकी सहेलियों ने इसका कारण पूछा। उसने बताया कि उसके मौसा ने उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची के साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ की। शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रकिया चल रही है। पीड़िता ने बताया कि मौसा अक्तूबर माह से कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। डर के कारण उसने मौसी को भी यह बात नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर दुकान को बंद कराया, फ्लैक्स बोर्ड फाड़ा

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी दुकान खुली हुई थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आरोपी की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान का फ्लैक्स बोर्ड गिराने के बाद फाड़ दिया। दुकान में तोड़फोड़ का प्रयास किया। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।

ये भी पढे़ं...Gen-G Post Office: युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए डाक विभाग की उत्तराखंड में नई पहल, ये सुविधाएं मिलेंगी

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद भी आरोपी की दुकान खुली थी। इसकी सूचना विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओंं को मिली। कार्यकर्ताओं के साथ अन्य स्थानीय लोगों भी आरोपी की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी की दुकान खुली है। पुलिस ने दुकान को बंद कर दिया। उन्होंंने कहा आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंंने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed