फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   market ready for mahashivratri

बाजार में आया भोलेनाथ का डिजाइनर बाघंबर

Wed, 19 Feb 2014 07:15 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Feb 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
market ready for mahashivratri

इस शिवरात्रि भोलेनाथ को आकर्षक रूप में सजाना चाहते हैं तो बाजार आपकी यह मंशा पूरी करने के लिए तैयार है। शिवजी के लिए डिजाइनर बाघंबर चोले के साथ मां पार्वती, गणेश और नंदी के लिए भी आकर्षक साजोसामान मिलने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


खास है गोटे वाला पटका
बाबा के बाघंबर चोले अलग-अलग साइज में बाजार में उतर चुके हैं। साथ में गोटे वाला पटका भी खास है। हनुमान चौक स्थित गोयल पूजा स्टोर के तरुण गोयल ने बताया बाजार में बाबा का बाघंबर चोला जल्द ही आने लगा है।
विज्ञापन


यह दो इंच से लेकर पांच फुट तक मिल रहे हैं। अधिक चौड़ाई के साथ पीले, नारंगी रंग में पार्वती जी लहंगा भी खूब पसंद किया जाता है। मैचिंग ज्वेलरी भी खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश जी के लिए डिजाइनर चोला, पटके के साथ ही नंदी की चादर, मुकुट और माला भी खरीदी जा रही है।

सामान के दाम, गंगाजल इनाम
हनुमान चौक पर शिवरात्रि की खरीदारी पर गंगाजल की शीशी मुफ्त दी जा रही है। गुप्ता पूजा स्टोर के राजेश गुप्ता ने बताया कि शिवरात्रि के लिए भांग-धतूरे की खरीदारी हो रही है। साथ में गंगा जल फ्री दिया जा रहा है।

बाजार में गंगाजल और गोमूत्र बोतलों में भी उपलब्ध है। इसे सीधे मंदिर में पूजा के वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed