Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने किया Kedarnath के इन लोगों का खासतौर पर जिक्र, नाम सुनते ही घाटी में दौड़ी उत्साह की लहर
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात में केदारघाटी का जिक्र होने से यहां ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है। उन्होंने इसे घाटी का गौरव बताया। साथ ही केदारनाथ के कुछ लोगों का खासतौर पर पीएम ने जिक्र किया। इनका नाम लेने के साथ ही पीएम मोदी ने इनके कार्यों की भी चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इस बार केदारनाथ में साफ-सफाई का जिक्र करते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे केदारघाटी के तीन लोगों का विशेष नाम लिया। उन्होंने गुप्तकाशी के मनोज बेंजवाल, सुरेंद्र प्रसाद बगवाड़ी और देवर गांव की चंपा देवी का उल्लेख करते हुए कहा कि ये लोग पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
बता दें कि मनोज बेंजवाल वर्ष 2004 केदारनाथ सहित केदारघाटी के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करते आ रहे हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बेंजवाल के कार्य की प्रशंसा की। साथ ही सुरेंद्र प्रसाद बगवाड़ी के गाड़-गदेरों की सफाई का जिक्र किया।
बगवाड़ी लंबे समय से बाजारों से एकत्रित कूड़ा-कचरा के निस्तारण के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं देवर गांव की चंपा देवी स्कूल में भोजन माता का काम करती हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को वन संरक्षण और साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात में इन तीनों का उल्लेख करने से संबंधित का उत्साह चरम पर है। वहीं, अन्य लोगों ने इसे केदारघाटी का गौरव बताया है।
मन की बात में धामों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
नई टिहरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की। पीएम मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंबा मंडल के बूथ संख्या 23 रानीचौरी, राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार समेत जिले के कई स्थानों पर कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की। कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा चल रही है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नलिन भट्ट, सुशील कुमार बहुगुणा, संदीप रावत, डा. प्रमोद उनियाल, सुधीर बहुगुणा, उदय रावत, विजय हटवाल, गजेंद्र सेनवाल आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...Chardham : 26 दिनों के भीतर 12 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन, 23 लाख पंजीकरण, हेमकुंड साहिब में भी आस्था का सैलाब