फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2022, More than 12 lakh pilgrims visited the four Dhams within 26 days

Chardham : 26 दिनों के भीतर 12 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन, 23 लाख पंजीकरण, हेमकुंड साहिब में भी आस्था का सैलाब

Mon, 30 May 2022 12:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 May 2022 12:59 PM IST
सार

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की रिपोर्ट के मुताबिक चारों धामों में 29 मई तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 28 मई देर रात तक चारों धामों में 11 लाख 89 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, More than 12 lakh pilgrims visited the four Dhams within 26 days
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में इस बार 26 दिनों के भीतर ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 12 लाख से अधिक पहुंच गया है। बदरीनाथ में चार लाख, केदारनाथ धाम में पौने तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के लिए अब तक 23 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की रिपोर्ट के मुताबिक चारों धामों में 29 मई तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 28 मई देर रात तक चारों धामों में 11 लाख 89 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम कपाट खुलने से अब तक 407378 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। जबकि केदारनाथ में 381006 तीर्थयात्री ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। इसमें 38955 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे। गंगोत्री धाम में 229724 और यमुनोत्री में170894 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Champawat By Election: बाइक पर निकले सीएम धामी डोर टू डोर प्रचार करने, चुनाव से एक दिन पहले दिखा ऐसा अंदाज, तस्वीरें

बदरीनाथ व केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7.88 लाख हो गई है। इसी तरह गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 400618 श्रद्धालु पहुंचे। हेमकुंड साहिब में एक सप्ताह के भीतर 16587 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि चारों धामों व हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मौसम साफ होने से यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed