{"_id":"5b38d5c24f1c1bf67a8b8115","slug":"mandsaur-rape-case-protest-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर रेप: पीड़िता को न्याय दिलाने को हरिद्वार में निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदसौर रेप: पीड़िता को न्याय दिलाने को हरिद्वार में निकाला पैदल मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Jul 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसेवा युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंदसौर में हुई नाबलिग के साथ रेप की घटना के विरोध में चन्द्राचार्य चौक से ऋषिकुल तक पैदल मार्च निकालकर पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि मंदसौर में नाबालिग के साथ बर्बरता की गयी। ऐसे दोषी को त्वरित फांसी की सजा दी जाए। देश भर में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए विशेष कानून संसद मे पारित कर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करें। अपराधी मानसिकता वाले व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की विनम्रता नहीं दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
एकजुट होकर ऐसे लोगों का विरोध किया जाना चाहिए। कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर शर्मा ने कहा कि मंदसौर की यह घटना बेहद ही दुर्भाग्यर्पूण है। आरोपी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रहती है। ऐसे अधिकारियों को भी तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। समिति के सचिव प्रदीप सिंह ने पीड़िता के परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की और दोषी को फांसी देने की मांग उठाई। इस अवसर पर सोनी सिंह, अनिशा त्रिवाल, नितिन कर्णवाल, संदीप कश्यप, अभय कौशिक, सचिन कुमार, कर्णसिंह, मनीष, सूरज, विशाल, अनिल, शंकर, महेंद्र, सचिन जोन आदि शामिल रहे।