‘डेढ़ इश्किया’ ने एक आशिक को पहुंचाया जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले युवती के अगवा करने के मामले में छूटे युवक ने सोमवार को दोबारा उसे उठाने की कोशिश की।
पढ़ें, केवल ये लोग होंगे उत्तराखंड के मूल निवासी
तमंचा लगाकर आरोपी युवती को जबरन ले जाने लगा तो उसने शोर मचा दिया। चीख सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया।
दो साल पहले भी किया था अगवा
करीब दो साल पहले कारगी की रहने वाली युवती को चांचक बंजारावाला के सलमान उर्फ छोटू ने अगवा कर लिया था।
पढ़ें, कांग्रेस में हलचल पैदा कर सकता है तिवारी का 'सपूत'
पुलिस ने तत्परता दिखाई और युवती को बरामद कर सलमान को जेल भेज दिया। इस बीच युवती की शादी कारगी में हो गई।
पढ़ें, भूतों के गैंग में नजर आएंगे पिथौरागढ़ के जितेंद्र
कुछ दिन पहले रिहा सलमान को पता चला तो वह उसे दोबारा उठाने के लिए तमंचा लेकर सोमवार को युवती के घर में घुस गया।
जान से मारने की धमकी
पढ़ें, बद्रीनाथ धाम के मुख्य रावल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन ले जाने की कोशिश की तो महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर लोग जुट गए।
जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज
सलमान ने तमंचा लहराते हुए उन्हें भी मारने की धमकी दी। तब तक पटेलनगर पुलिस आ चुकी थी।
पढ़ें, कभी देखी है पानी में ऐसी योग क्रिया?
लोगों की मदद से पुलिस ने सलमान को दबोच लिया। पटेल नगर थाना पुलिस ने सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
पढ़ें, केवल ये लोग होंगे उत्तराखंड के मूल निवासी
महिला का पति मजदूरी करता है। घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था।