फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahakumbh 2021: All trains will also stop at Jwalapur railway station from 11 to 14 April

Mahakumbh 2021: 11 से 14 अप्रैल तक ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी सभी ट्रेनें

Fri, 09 Apr 2021 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Apr 2021 10:04 PM IST
सार

  • उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने किया स्टेशनों का निरीक्षण 
  • भीड़ नियंत्रित करने के लिए 11 अप्रैल तक पहुंच जाएंगी 25 अतिरिक्त रैक

विज्ञापन
Mahakumbh 2021: All trains will also stop at Jwalapur railway station from 11 to 14 April
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि कुंभ मेले में यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा कराने के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार है। कुंभ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर 11 से 14 अप्रैल तक सभी ट्रेनों का अतिरिक्त स्टॉपेज रहेगा। इसके लिए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 25 रैक अतिरिक्त  मौजूद रहेंगी। 

विज्ञापन


महाप्रबंधक ने कुंभ तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को हरिद्वार और ज्वालापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन के वीआईपी लॉज में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुंभ में यात्रियों को सुविधा देने के लिए 11 से 14 अप्रैल तक ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव रहेगा। ताकि हरिद्वार स्टेशन पर भीड़ न जुटे। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान कोई भी अतिरिक्त ट्रेन संचालित नहीं की जा रही है, लेकिन 11 अप्रैल तक 25 रैक हरिद्वार पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रैक को ट्रैक पर चलाया जाएगा। इन्हें चलाने के लिए डीआरएम मेला प्रशासन की मांग पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के पास आइसोलेशन की काफी क्षमता है, इसलिए आइसोलेशन कोच की जरूरत नहीं है। इस मौके पर सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश, एडीआरएम एनएन सिंह आदि मौजूद रहे। 

स्टेशनों पर ट्रेनों को ज्यादा समय तक रोका जाएगा 

कुंभ में रेल मार्ग से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों के परिसरों ने यात्रा समय से दो घंटे पहले ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेनों को ज्यादा समय तक रोका जाएगा। 

आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने कहा कि यात्रियों के लिए कोविड के संक्रमण से बचाव व यात्रियों की सुविधाओं के लिए जीआरपी उत्तराखंड और रेलवे की ओर से कुछ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्नान पर्वों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन हरिद्वार व ज्वालापुर में चार-चार एन्क्लोजर बनाए गए हैं। प्रत्येक दिशा में जाने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग रंग के एन्क्लोजर बनाए गए हैं। 

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अतिरिक्त नजदीकी रेलवे स्टेशनों जैसे ज्वालापुर, मोतीचूर, रायवाला, व योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों पर भी चढ़ने का विकल्प यात्रियों को दिया जा रहा है। इन स्टेशनों पर अपने निर्धारित समय से ज्यादा समय के लिए ट्रेनें रुकेंगी। भीड़ का अधिक दबाव होनेे की स्थिति में सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन, ज्वालापुर, लक्सर, रुड़की आदि स्टेशनों पर भी उतारा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed