फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madhmeshwar doors will close on 22 november

22 नवंबर को बंद होंगे मद्महेश्वर धाम के कपाट

Sun, 13 Oct 2013 06:25 PM IST
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ Updated Sun, 13 Oct 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
madhmeshwar doors will close on 22 november

विजय दशमी के पावन पर्व पर द्वितीय केदार बाबा मद्महेश्वर धाम के कपाट बंद होने की तिथि पूर्व परंपरानुसार निकाली गई।

विज्ञापन


शुभ मुहूर्तानुसार बाबा मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर को बंद होंगे। इसके बाद बाबा की उत्सव डोली गौंडार, रांसी, गिरिया होते हुए 25 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। शीतकाल के छह माह बाबा मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना ऊखीमठ में ही होगी।

पढें, 18 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट


कपाट बंद करने की तिथि घोषित
रविवार को ब्राह्मणखोली के हकहकूकधारी ब्राह्मण बचीराम सेमवाल, विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी और आचार्य हर्ष जमलोकी ने पंचांग गणना के अनुसार बाबा मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की।
विज्ञापन


मंदिर के कपाट 22 नवंबर को प्रात: आठ बजे पारंपरिक विधि अनुसार बंद होंगे। इसी दिन बाबा की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचेगी।

पढें, बदली परंपरा, 14 साल बाद दिन में हुई संधि पूजा


शीतकालीन गद्दीस्थल पर विराजमान

गौंडार में रात्रि प्रवास के बाद 23 नवंबर को उत्सव डोली रांसी, 24 को गिरिया में रात्रि प्रवास कर 25 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। वहां ब्राह्मणों और पुजारियों द्वारा बाबा को शीतकालीन गद्दीस्थल पर विराजमान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed