फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lakshmi pooja with gold plate

सोने की प्लेट से करें लक्ष्मी की पूजा

Fri, 01 Nov 2013 01:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Nov 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
lakshmi pooja with gold plate

दीपावली में धन की देवी को को प्रसन्न करने के लिए सोने और चांदी की पूजा प्लेट से करें। दिवाली में इस पूजन का खास महत्तव है। धनतेरस के लिए बाजार सजने लगा है, सजावटी सामान के साथ ही ज्वैलरी की दुकानों पर भी धनतेरस की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


धनतेरस पर विशेष रूप से ज्वैलरी की खरीदारी होती है, लेकिन इस बार मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए विशेष बर्तन मंगाए गए हैं। इसमें सबसे खास है चांदी और सोने की प्लेटें।
विज्ञापन


लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की डिमांड

दून के बग्गा ज्वैलर्स के मालिक विजय बग्गा ने बताया कि गोल्ड प्लेटेड पूजा प्लेट चार साइज में हैं, जिसमें सबसे बड़े साइज की प्लेट में नारियल भी बनाया गया गया है। वहीं चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मंदिर, आसन के साथ ही गिलास, प्लेट, कटोरे और चम्मच भी विशेष रूप से मंगाए गए हैं। वहीं चांदी के सिक्के और दिए भी दीपावली पर खास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुरी सिल्वर कोटिंग के बर्तन भी हैं खास
सोने-चांदी के सामान नहीं खरीद सकते तो कोई बात नहीं बाजार में जयपुरी सिल्वर कोटिंग करने वाले बर्तनों के सेट भी मौजूद हैं। जो दूर से देखने में चांदी के बर्तन का सा अनुभव दिला रहे हैं। इनमें सबसे खास है मंगल कलश। पलटन बाजार स्थित अंबिका स्टोर के संचालक मोहित मित्तल ने बताया कि ये वाइट मेटल में सिल्वर की कोटिंग किए हुए हैं। जिसमें मंगल कलश, पूजा सेट, बाउल सेट, प्लेट आदि भी मौजूद हैं। पूजा सेट में एक प्लेट, कलश, मूर्ति, अगरबत्ती स्टेंड, दिया, घंटी, छोटी कटोरी है। वहीं इचायची, सौंप के लिए डन से भी खास है।

ये रखें ध्यान
चांदी के सिक्के का वजन- 11 ग्राम 660 मिलीग्राम
शुद्घ चांदी के सिक्के में चांदी- 91.60 फीसदी

ये बरतें सावधानी
नए सिक्के की छपाई उभरी होती है, इस कारण सिक्के एक के ऊपर एक नहीं रखे जा सकते। सिक्का खरीदते समय जमीन पर गिराकर उसकी खनन को पहचानें।

कीमत पर मोलभाव होने पर रहे सचेत

ज्वैलर्स से कसौटी पत्थर लेकर उससे चांदी के सिक्के को रगडें । चमक दिखने पर शुद्घ होगा।
कैरोमीटर से चांदी के सिक्के या चांदी की ज्वैलरी की शुद्घता मापी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed