सोने की प्लेट से करें लक्ष्मी की पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली में धन की देवी को को प्रसन्न करने के लिए सोने और चांदी की पूजा प्लेट से करें। दिवाली में इस पूजन का खास महत्तव है। धनतेरस के लिए बाजार सजने लगा है, सजावटी सामान के साथ ही ज्वैलरी की दुकानों पर भी धनतेरस की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
धनतेरस पर विशेष रूप से ज्वैलरी की खरीदारी होती है, लेकिन इस बार मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए विशेष बर्तन मंगाए गए हैं। इसमें सबसे खास है चांदी और सोने की प्लेटें।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की डिमांड
जयपुरी सिल्वर कोटिंग के बर्तन भी हैं खास
सोने-चांदी के सामान नहीं खरीद सकते तो कोई बात नहीं बाजार में जयपुरी सिल्वर कोटिंग करने वाले बर्तनों के सेट भी मौजूद हैं। जो दूर से देखने में चांदी के बर्तन का सा अनुभव दिला रहे हैं। इनमें सबसे खास है मंगल कलश। पलटन बाजार स्थित अंबिका स्टोर के संचालक मोहित मित्तल ने बताया कि ये वाइट मेटल में सिल्वर की कोटिंग किए हुए हैं। जिसमें मंगल कलश, पूजा सेट, बाउल सेट, प्लेट आदि भी मौजूद हैं। पूजा सेट में एक प्लेट, कलश, मूर्ति, अगरबत्ती स्टेंड, दिया, घंटी, छोटी कटोरी है। वहीं इचायची, सौंप के लिए डन से भी खास है।
ये रखें ध्यान
चांदी के सिक्के का वजन- 11 ग्राम 660 मिलीग्राम
शुद्घ चांदी के सिक्के में चांदी- 91.60 फीसदी
ये बरतें सावधानी
नए सिक्के की छपाई उभरी होती है, इस कारण सिक्के एक के ऊपर एक नहीं रखे जा सकते। सिक्का खरीदते समय जमीन पर गिराकर उसकी खनन को पहचानें।
कीमत पर मोलभाव होने पर रहे सचेत
ज्वैलर्स से कसौटी पत्थर लेकर उससे चांदी के सिक्के को रगडें । चमक दिखने पर शुद्घ होगा।
कैरोमीटर से चांदी के सिक्के या चांदी की ज्वैलरी की शुद्घता मापी जा सकती है।