फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MA ghanpati become uttarakhand ninth DGP.

एमए गणपति के हाथों उत्तराखंड पुलिस की कमान, बने 9वें डीजीपी

Fri, 29 Apr 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Apr 2016 08:54 AM IST
सार

  • राज्य के नौवें डीजीपी होंगे 1986 बैच के आईपीएस एमए गणपति
  • 30 को रिटायर हो जाएंगे वर्तमान पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू

विज्ञापन
MA ghanpati become uttarakhand ninth DGP.
एमए गणपति राज्यपाल से मुलाकात करते हुए - फोटो : file photo

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस एमए गणपति राज्य के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। शासन ने बृहस्पतिवार शाम को डीजीपी के पद पर उनकी नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर रहे गणपति कड़क और साफ सुथरी छवि के अधिकारियों में गिने जाते हैं। 2010 में राष्ट्रपति पुलिस पद से नवाजे जा चुके गणपति राज्य के नौवें पुलिस महानिदेशक होंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर में केंद्र सरकार से राज्य के डीजीपी की नियुक्ति करने की अनुमति आने के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति की सिफारिश पर शाम को राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने एमए गणपति को नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। इसके बाद गृह विभाग ने नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए।
विज्ञापन


दरअसल मौजूदा डीजीपी बीएस सिद्धू शनिवार को रिटायर हो रहे हैं। तभी से गणपति की नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी। गणपति पांच साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से विगत 13 अप्रैल को ही राज्य में लौटे थे। वह केंद्रीय गृह मंत्रालय में विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने नए डीजीपी की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि आदेश जारी कर दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसिंग को मजबूत करना प्राथमिकताः एमए गणपति

MA ghanpati become uttarakhand ninth DGP.
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : Demo pic

भारतीय पुलिस सेवा का अफसर होने के नाते यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। कई साल बाद राज्य में वापसी की है, लेकिन मेरी प्राथमिकता रहेगी कि पुलिसिंग और सुदृढ़ हो। हर पुलिस अफसर अपनी भूमिका का सही ढंग से निर्वहन करे और सब अपना काम करें। पुलिस का बेसिक काम कानून व्यवस्था दुरुस्त रखना होता है, उसी पर नजर रखी जाएगी। बाकी चार्ज लेने के बाद देखूंगा कि क्या जरूरत है और किस क्षेत्र में काम करने की गुंजाइश ज्यादा है। मेरा स्पष्ट मत है, जो भी करूंगा वो राज्य हित में ही होगा।
-एमए गणपति, नवनियुक्त डीजीपी।

राज्य बनने के बाद नियुक्त हुए डीजीपी
एके शरण
पीडी रतूड़ी
कंचन चौधरी भट्टाचार्य
सुभाष जोशी
जेएस पांडेय
विजय राघव पंत
सत्यव्रत बंसल
बीरेंद्र सिंह सिद्धू
एमए गमपति (नवनियुक्त)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed