फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lunar eclipse and sharad purnima.

चंद्रग्रहण व शरद पूर्णिमा एक साथ, फलदायी होगा स्नान

Tue, 07 Oct 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 07 Oct 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
lunar eclipse and sharad purnima.

शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण बुधवार को एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसे में देश के विभिन्न भागों से धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है, लेकिन गंगा क्लोजर के कारण ग्रहण स्नान कहां होगा, यह तय नहीं हो सका है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण के समय गंगा के तमाम तटों पर हजारों श्रद्धालु माला लेकर अथवा धर्मग्रंथ लेकर गंगा के घाटों पर बैठते हैं। इसके बाद जैसे ही ग्रहण संपन्न होता है, श्रद्धालु एक साथ गंगा में डुबकी लगाने के लिए उतरते हैं।
विज्ञापन


हर की पैड़ी पर उमड़ेगी भीड़
ग्रहण चूंकि शाम को है, अत: बुधवार सवेरे भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नहाने आएंगे। नीलधारा में जल है, किंतु घाट कोई नहीं है। परिणाम स्वरूप हजारों-लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी और नियमित घाटों पर ही डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कार्य चलने के कारण हर की पैड़ी में इस समय पानी नहीं छोड़ा जा रहा है जिसके चलते स्नान में दिक्कतें भी आएंगी।

पानी छोड़ने की मांग
गंगा सभा के महामंत्री वीरेंद्र श्रीकुंज ने मांग की है कि जब गंगा में कोई कार्य ही नहीं हो रहा है तो ग्रहण के लिए गंगा में जल प्रवाह खोला जाए। कम से कम चार फुट जल प्रत्येक घाट पर उपलब्ध होना चाहिए।

पूर्णिमा और ग्रहण स्नान के लिए राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed