{"_id":"adb8919173c1d117d817982bdc7c2812","slug":"lt-colonel-died-in-pokhran-in-military-exercise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध अभ्यास के दौरान दून के ले. कर्नल का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध अभ्यास के दौरान दून के ले. कर्नल का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की आर्डिनेंस कोर के लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज पराशर का पोखरण (राजस्थान) में चल रहे युद्ध अभ्यास के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। ले. कर्नल पंकज देहरादून के रहने वाले थे। उनकी पत्नी अवंतिका और बेटा डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका पैतृक आवास आर्य नगर राजपुर रोड में है। बुधवार को पकंज पराशर का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
पोखरण में युद्ध अभ्यास में थे शामिल
राजस्थान के जोधपुर जिले की पोखरण फायरिंग रेंज में चल रहे युद्धाभ्यास में 39 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज भी शामिल थे। राजस्थान में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के बाद पंकज को जोधपुर लाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले उनको पोखरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार शाम साढ़े चार बजे उनका निधन हुआ है। शव को एयर इंडिया की फ्लाइट से देहरादून भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार आज
सब एरिया उत्तराखंड ने उनके अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्था कर ली है, सेना ने देहरादून के अलावा हरिद्वार में भी अंतिम संस्कार के लिए तैयार कर रखी है। उनके परिजनों के निर्णय के बाद ही स्थान तय किया जाएगा।
सेना के अधिकारी शोक की इस घड़ी में कर्नल पंकज के परिवार को ढांढस बधाने उनके निवास पर गए थे। बुधवार सुबह पार्थिव शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।