{"_id":"b1a208e62336ab929e3aece1752f9d6e","slug":"lover-wants-help-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, प्लीज हमारी शादी करा दो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, प्लीज हमारी शादी करा दो...
अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 11 Nov 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक युगल ने सोमवार को कोतवाली आकर पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
युवक पॉलीटेक्निक का छात्र
कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव निवासी युवक पॉलीटेक्निक का छात्र है। गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिस कारण दोनों शादी करने को तैयार, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं है। एक बिरादरी के होने के साथ ही युगल बालिग है।
विज्ञापन
पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!
विज्ञापन
परिजनों के एतराज से नाखुश प्रेमी युगल सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली मदद मांगने पहुंच गया। युगल चाहता था कि पुलिस उनकी शादी करनाने में सहयोग करे। यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई तो वह यहां से नहीं जाएंगे।
कोतवाली बुलाकर परिजनों से की बातचीत
पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाकर बातचीत की। कई घंटे तक दोनों पक्षों में सहमति बनाने की कोशिश हुई, लेकिन वो उनकी शादी को तैयार नहीं हुए। एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---