{"_id":"9eaf638b0416cdea70324c2773172d1b","slug":"love-sex-or-dhokha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव, सेक्स, धोखा और फिर अंधेरी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव, सेक्स, धोखा और फिर अंधेरी जिंदगी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 Sep 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दोस्ती, फिर प्यार और फिर शादी का झांसा देकर दुराचार। देहरादून में एक युवती ने एक युवक पर दो साल तक झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रणवीर के खिलाफ तहरीर
पुलिस ने आरोपी युवक और उसके एक साथी को दबोच लिया है। पुराना राजपुर क्षेत्र की एक युवती ने कुछ दिन पूर्व झड़ीपानी, मसूरी निवासी रणवीर के खिलाफ तहरीर दी थी। युवती ने बताया था कि दो साल पहले उसके मोबाइल पर एक मिस्ड काल आई। बात हुई तो पता चला कि रणवीर का रांग नंबर लग गया था।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद दोनों में अकसर बात होने लगी और दोस्ती हो गई। दोनों की मुलाकात भी होने लगी। कुछ समय बाद रणवीर ने युवती से शादी की बात कही और कई बार विधानसभा के पास स्थित एक घर में ले जाकर संबंध बनाए।
विज्ञापन
युवती ने शादी का दबाव बनाया तो रणवीर ने कहा कि इसके लिए उसे घर से भागकर उसके साथ जाना होगा। युवती के मुताबिक उसने घर छोड़ दिया, जिसके बाद रणवीर का दोस्त राजेश उसे लेकर सहारनपुर चला गया।
शादी से इनकार कर छोड़ दिया
आरोप है कि वहां भी रणवीर ने उससे दुराचार किया और कुछ दिन पूर्व शादी से इनकार कर छोड़कर चला गया। राजपुर एसओ राजेश शाह के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने के बाद रणवीर और राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया कि रणवीर ठेकेदारी का काम करता है, जबकि राजेश रोडवेज में ठेके पर चालक है।