फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in the name of parking charge in mussoorie

मसूरी में पार्किंग के नाम पर मनमानी, पर्यटकों से 'लूट'

Thu, 09 Jun 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 09 Jun 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
loot in the name of parking charge in mussoorie
पार्किंग - फोटो : डेमो पिक

गर्मी से राहत पाने के लिए मसूरी पहुंचने वाले पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर वसूली हो रही है। कैंपटी फॉल के ऊपर सड़क और अन्य स्थानों पर पार्क होने वाले वाहनों से एक से तीन घंटे की पार्किंग के नाम पर 200 से 400 रुपये वसूले जा रहे हैं। 

विज्ञापन

पार्किंग संचालकों की मनमानी केवल वसूली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये वसूली का विरोध करने वाले पर्यटकों से अभद्रता पर भी उतारू हो जाते हैं। जबकि, पार्किंग के नाम पर लूट खसोट पर पुलिस और प्रशासन अंकुश लगाना तो दूर, शिकायतों का संज्ञान तक नहीं लेते।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी मसूरी में पार्किंग की समस्या प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। मजबूरी में पर्यटकों को वाहन पार्क करने के लिए चस्पा रेट लिस्ट से कई गुना ज्यादा दाम चुकाना पड़ता है। मसूरी से करीब 15 किमी दूर पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल और करीब 30 किमी दूर स्थित धनोल्टी में पार्किंग के नाम पर सैलानियों से मनचाही वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपटी फॉल में वैध या अवैध पार्किंग संचालकों की मनमानी की शिकायत करने के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं है। तलाश करने पर भी पुलिस का कोई सिपाही नजर नहीं आता है। जबकि प्रशासन की ओर से भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जहां, पीड़ित पर्यटक अपनी समस्या दर्ज करा सके।

सियासत तो खूब, लेकिन सुधार नहीं 

loot in the name of parking charge in mussoorie

ऐसा नहीं है कि मसूरी नगर पालिका को पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली का संज्ञान नहीं है। ठेके पर दी गई रोड साइड पार्किंग और टाउन हाल स्थित पार्किंग में वसूली पर पालिका सभासद अनुज गुप्ता ने तो पालिकाध्यक्ष पर ही आरोप मढ़ दिया। उनका कहना है कि पालिका के अधिकारियों की शह पर ही सैलानियों से पार्किंग के नाम पर लूट खसोट की जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि निरीह पर्यटक शिकायत करें तो कहां?  

अधिकतर पार्किंगों में रेट लिस्ट नहीं 
पर्यटन सीजन में वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण कई प्राइवेट पार्किंग मालिकों के अलावा एमडीडीए और नगरपालिका मसूरी के साथ ही कैंपटी में जिला पंचायत की ठेके पर दी गई पार्किंग शुरू हुई। कैंपटी में तो पार्किंग शुल्क ने तो हद ही पार कर दी। सैलानियों से दो-तीन घंटे के लिए मनमाने दाम वसूले जाते हैं। यही हाल मसूरी में भी है। लाइब्रेरी स्थित कार पार्किंग को छोड़कर अन्य पार्किंग स्थलों में तो रेट लिस्ट भी चस्पा नही की गई है। 

कैंपटी में पार्किंग के नाम पर मनमाना वसूली का मामला पहले भी संज्ञान में आया है। इसके बाद सख्त निर्देश दिए गए थे। पार्किंग का ठेका जिला पंचायत देती है। पर्यटकों से किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नए सिरे से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 
- लक्ष्मी राज चौहान, उपजिलाधिकारी 

पालिका की पार्किंग में मनचाही वसूली न हो इसके लिए कर्मियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाता है। हम अब इसका सख्ती से अनुपालन करवाएंगे। जो भी पर्यटकों से अधिक दरें वसूलने और अभद्रता करने का दोषी मिला उसके विरुद्ध लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
- डीएस राणा, पालिका अधिशासी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed