फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockout in SSE office to protest against reduction in staff strength in trains

Dehradun News: ट्रेनों में स्टाफ की संख्या घटाने के विरोध में एसएसई के कार्यालय में तालाबंदी

Tue, 01 Aug 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lockout in SSE office to protest against reduction in staff strength in trains
दून से चलने वाली ट्रेनों में स्टाफ घटाने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) के कार्यालय में ताला जड़ दिया। एसएसई के विरोध में नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन भी किया। करीब दो घंटे विरोध के बाद एसएसई ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेलवे कर्मचारी देहरादून रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए एसएसई के कार्यालय की ओर बढ़े। यूनियन के शाखा सचिव नरेश गुरुंग ने बताया, पहले हर ट्रेन में एसी कोच के लिए दो से तीन कर्मचारियों को तैनात किया जाता था। लेकिन, एसएसई ने इस संख्या को घटाकर सिर्फ एक कर दिया। इससे न सिर्फ कर्मचारियों पर काम का दबाव बड़ा बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी यह बड़ी लापरवाही है। कई बार एसएसई से मुलाकात कर एसी कोच में कर्मचारी बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

लेकिन, इसे अनदेखा किया गया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने एसएसई कार्यालय में ताला जड़ दिया। उनके कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे प्रदर्शन करने के बाद मामला मुरादाबाद मंडल कार्यालय पहुंचा। यहां से मंगलवार से सभी ट्रेनों के एसी कोच में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर दो करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन करने वालों में रमेश कुमार, बीएस राजपुत, आरएस राठी, गौरव, जलिस अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed