फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loan fraud from fake documents in dehradun

फर्जी दस्तावेजों से छह कारों पर 32 लाख का लोन लेकर हड़पा

Fri, 08 Nov 2019 03:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 Nov 2019 03:41 PM IST
सार

  • अदालत के आदेश पर छह मुकदमे दर्ज, 12 लोगों को बनाया आरोपी
  • 2012 में हुआ था फर्जीवाड़ा, जांच के बाद बैंक के अधिवक्ता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
loan fraud from fake documents in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फर्जी दस्तावेज के आधार पर छह कारों पर लिया गया करीब 32 लाख का ऋण हड़पने के मामले में बसंत विहार थाने में छह मुकदमे पंजीकृत कराए गए हैं। इन मुकदमों में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि कार पर लोन के नाम पर यह फर्जीवाडा 2012 का है। जीएमएस रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से विभिन्न तिथियों पर छह कारों पर ऋण स्वीकृत कराया गया था। ऋण अलग-अलग नामों से लिया गया था।
विज्ञापन


ऋण की किश्त का भुगतान न होने की स्थिति में बैंक ने जांच पड़ताल की तो इसका खुलासा हुआ। आरोपियों ने शुभ प्रीमियर धर्मपुर से फर्जी कुटेशन तैयार कराकर आवेदन में फर्जी दस्तावेज लगाए थे। इन कारों पर करीब 31 लाख 95,175 रुपये का ऋण हड़पा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बैंक के अधिवक्ता विजय भूषण पांडेय की तरफ से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत ने सुनवाई के बाद संबंधित के खिलाफ  मुकदमे दर्ज कार्रवाई के आवेदन दिए थे। एसपी सिटी चौबे ने बताया कि अधिवक्ता विजय भूषण पांडेय की तरफ से वसंत विहार थाने में अलग-अलग छह मुकदमे दर्ज हुए हैं। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एसओ नत्थीलाल उनियाल की अगुवाई में अलग से टीम गठित की जा रही है। 


पहले मुकदमे में आरोपी 

- शूरवीर सिंह तोमर निवासी डॉक्टर गंज, विकासनगर
- सुशील कुमार शर्मा विकासनगर

दूसरे मुकदमे में आरोपी 

- रंजीत बडथ्वाल निवासी शिव विहार पटेलनगर
- धर्मपाल निवासी न्यू फॉरेस्ट कॉलोनी एफ आरआई 

तीसरे मुकदमे में आरोपी 


- दीपक सिंघल निवासी पटेलनगर
-नवीन गर्ग निवासी कौलागढ़

चौथे मुकदमे में आरोपी


- कृपाल सिंह निवासी अजबपुर
- शूरवीर सिंह तोमर निवासी मंझगांव चकराता।

पांचवें मुकदमे में आरोपी


- सपना चौहान पत्नी सुंदरलाल निवासी नेहरू कॉलोनी 
- संजीव गुप्ता निवासी नेगी रोड, डालनवाला

छठे मुकदमे में आरोपी


- रमेश बछेती निवासी डोभालवाला 
- अनिल कुमार चंदोला निवासी सारथी विहार  

लंबे समय से सक्रिय है गैंग


राजधानी में कारों पर फर्जी दस्तावेज से ऋण लेने के नाम पर लंबे समय से गैंग सक्रिय है। वर्ष 2016 में तत्कालीन एसएसपी सदानंद दाते ने सबसे पहले कार लोन के नाम पर बैंकाें को करोड़ों की चपत वाले गैंग का खुलासा किया था, जिसमें 13 के करीब लोग जेल गए थे। उस समय खुलासा हुआ था कि बैंकों के सत्यापन में बरती गई लापरवाही से यह फर्जीवाडा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed