फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा केदार की आरती में शामिल नहीं हुए पीएम मोदी, ध्यान गुफा में ही करेंगे रात्रि प्रवास

Sat, 18 May 2019 07:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
live update of pm narendra modi kedarnath and badrinath visit
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:38 PM, 18-May-2019
ध्यान गुफा में साधना पूरी करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बाबा केदार की सायंकालीन आरती में शामिल होंगे। इसके बाद वे धाम में ही रात्रि प्रवास करेंगे। 
02:47 PM, 18-May-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारिश के बीच पैदल चलकर दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर ध्यान गुफा पहुंचे। जहां वह भगवा वस्त्र धारण कर ध्यान में लीन हो गए। भारतवर्ष की सुख-समृद्धि के लिए साधना के लिए वह ध्यान साधना कर रहे हैं। मंदिर से लगभग 1.5 किमी दूर एक पहाड़ी पर स्थित यह गुफा पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी है। साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है।
विज्ञापन
02:00 PM, 18-May-2019
बारिश के बीच ही प्रधानमंत्री माेदी ध्यान गुफा की ओर रवाना हुए। वह यहां ध्यान लगाएंगे। बताया जा रहा है कि इस गुफा में पीएम मोदी 20 घंटे तक रहेंगे। मोदी केदारनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल होंगे।
 

 
01:29 PM, 18-May-2019
वहीं दोपहर बाद केदारनाथ घाटी में मौसम खराब हो गया। यहां हल्की बारिश हो रही है। फिलहाल पीएम मोदी सेफ हाउस में ठहरे हुए हैं।
12:58 PM, 18-May-2019
पीएम मोदी ने डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 12:35 मिनट पर वे सेफ हाउस में लौटे। बताया जा रहा है कि यहां कुछ देर आराम के बाद ध्यान गुफा में जाएंगे। बता दें कि इससे पहले 3 मई 2017, 20 अक्टूबर 2017 और 7 नवंबर 2018 को प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ आ चुके हैं। 
12:06 PM, 18-May-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार के साथ पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर बैठक की। इसके बाद वह केदारघाटी में मौजूद ध्यान गुफा में जाएंगे। इसके लिए गुफा में उनका सामान पहुंचाया जा रहा है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:43 AM, 18-May-2019
बता दें कि प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम के प्रति असीम आस्था रखते हैं। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने केदारनाथ के नजदीक ही गरुड़चट्टी में साधना की थी। केदारपुरी का पुनर्निर्माण उनके ड्रीम प्रोजक्ट में शामिल है। वह खुद इसकी मॉनिटरिंग करते रहते हैं।
11:35 AM, 18-May-2019
पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में करीब 17 मिनट तक पूजा की। पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम पर बाघम्बर चढ़ाया है और पीतल का घंटा भी अर्पित किया है। घंटे का वजन एक क्विंटल है। मान्यता है कि जब किसी व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वह घंटे या घंटियां मंदिर में चढ़ाते हैं। कई बार लोग मन्नत मांगने के समय भी इसे चढ़ाते हैं। अभी भी वह पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
10:44 AM, 18-May-2019
इसके बाद पीएम मोदी ने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से तमाम जानकारियां लीं। वह खुद कार्यों के नक्शा और फाइल्स देखने लगे। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य के समाधी स्थल के पुनर्निर्माण के बारे में जानकारी ली।
10:34 AM, 18-May-2019
इसके बाद श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को मंदिर परिसर में श्रीकेदारनाथ मंदिर का लकड़ी से बना प्रतीक और शॉल भेंट किया गया। साथ ही उन्हें महिला समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों से तैयार प्रसाद भी उन्हें भेंट किया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed