फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lions Club Mussoorie celebrated Golden Jubilee

Dehradun News: लायंस क्लब मसूरी ने मनाया गोल्डन जुबली समारोह

Tue, 28 Oct 2025 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Lions Club Mussoorie celebrated Golden Jubilee
मसूरी लायंस क्लब के पचास साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली समारोह आयोजित --क्लब -2
मसूरी। लायंस क्लब मसूरी के 50 वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की स्थापना से जुड़े पांच लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष विनय सिसोदिया ने केक काटा काटा। शहर के नानपारा हाउस क्षेत्र स्थित एक होटल में लायंस क्लब का समारोह आयोजित हुआ। शुभारंभ मसूरी लायंस क्लब अध्यक्ष वीपी चौधरी ने किया। अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने बताया कि लायंस क्लब मसूरी की स्थापना 1975 में की गई थी। इस दौरान क्लब ने दो संस्थाओं को दस-दस हजार का चेक भी भेंट किया। मौके पर आर एन माथुर, एमएम शर्मा, एपीएस खुराना, जसबीर सिंह, अमर अचरेजा को सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष एमपीएस खुराना, पूर्व मंडलाध्यक्ष संजीवा के अग्रवाल, मंडलाध्क्ष रणवीर सिंह, विनय मित्तल, उप मंडलाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, नवनीत मित्तल, अशोक मित्तल, अरविंद सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed