{"_id":"4b9ef854c18920d2380f076624e46cb9","slug":"leopard-dead-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालों के 'डर' से मर गया तेंदुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वालों के 'डर' से मर गया तेंदुआ
अमर उजाला, द्वाराहाट
Updated Thu, 13 Mar 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी में चढ़ने के प्रयास में नर तेंदुए की खाई में गिर कर मौत हो गई है। वन कर्मियों का दावा है कि तेंदुआ शारीरिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन
एक महिला को घायल कर दिया
असगोली क्षेत्र के तोक पातल में पिछले तीन दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। तेंदुए ने बीते दिनों एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइजर गन के साथ क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी। बुधवार की सुबह तेंदुए ने मदन सिंह की गौशाला में खूंटी से बंधी गाय को घायल कर दिया जबकि डुंगर सिंह की बछिया को मार दिया था।
विज्ञापन
तेंदुए को घेरने का प्रयास किया
बुधवार को भी तेंदुए ने एक ग्रामीण मदन सिंह पर हमला कर घायल कर दिया था। लोगों ने तेंदुए को घेरने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
इस दौरान पहाड़ी में चढ़ने के प्रयास में खाई में गिर गया। कुछ देर तक तड़फने के बाद उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग के रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि तेंदुआ शारीरिक रूप से अस्वस्थ था।