फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard attacked bike riders going to Baijnath for festival in Bageshwar two youth badly injured

Bageshwar: महोत्सव में बैजनाथ जा रहे बाइक सवारों पर तेंदुए ने किया हमला, दो युवकों के शरीर पर हुए गहरे जख्म

Tue, 15 Apr 2025 05:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गरूड़ (बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरूड़ (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Apr 2025 05:14 PM IST
सार

तीन युवक महोत्सव में जा रहे थे। इस दौरान मेला डुंगरी के समीप उनपर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तीनों के शोर करने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
Leopard attacked bike riders going to Baijnath for festival in Bageshwar two youth badly injured
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

बागेश्वर में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। डंगोली से बैजनाथ की ओर आ रहे तीन युवकों पर देर रात तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक भवानी पांडेय (36), गिरीश चंद्र पांडेय (35), नरेंद्र आर्य (32), कत्यूर महोत्सव में शमिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मेला डुंगरी के समीप उनपर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तीनों के शोर करने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। हमले में बाइक सवार गिरीश और नरेंद्र के शरीर पर तेंदुए ने नाखून से वार किया था।
विज्ञापन


तीनों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉ. मानसी जोशी ने बताया कि देर रात दो लोग आए थे। जिनके पांव में तेंदुए के पंजे के निशान थे। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी भवानी पांडेय ने बताया कि वे लोग शोर नहीं मचाते तो तेंदुआ तीनों पर हमले करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun:  राजधानी में 13 दिनों में 15 मरीजों में डेंगू वायरस की हुई पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग छिपा रहा आंकड़े

तेंदुए की हलचल से भयभीत क्षेत्र के लोग
क्षेत्र में तेंदुए की हलचल से लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ आए दिन आबादी क्षेत्र में धमक रहा है। जिससे ग्रामीणों पर खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि सोमवार देर शाम मटेना-सिल्ली मोटर मार्ग में भी तेंदुआ रात में घूमते हुए दिखाई दिया। एक हफ्ते पहले तेंदुआ टीट बाजार, स्याल्दे टीट वार्ड में भी तेंदुए की धमक देखी गई थी। तेंदुए की धमक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील दोसाद, चंदन बोरा, दिनेश बिष्ट, हिमांशु खाती, दिनेश गोस्वामी ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि तेंदुए के हमले में लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से रात्रि के समय समूह में आवाजाही करने की अपील की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed