{"_id":"6aa056380173cb4b3c012e9b","slug":"khel-mahakumbh-kicks-off-players-shine-in-kabaddi-and-murga-jhapat-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127897-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खेल महाकुंभ का आगाज, कबड्डी और मुर्गा झपट में खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खेल महाकुंभ का आगाज, कबड्डी और मुर्गा झपट में खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक
Wed, 09 Sep 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जीआईसी में विजेताओं का सम्मानित करते अतिथि।
बागेश्वर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में न्याय पंचायत फल्यांटी की दो दिवसीय खेलकूद महाकुंभ प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सभासद विजयपाल सिंह मटियानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
युवा कल्याण, शिक्षा और खेल विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित महाकुंभ के संयोजक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 96,200 रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग कबड्डी में जीआईसी ने कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल को हराकर बाजी मारी, बालक वर्ग में स्टेडियम की टीम विजेता रही। अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में आनंदी एकेडमी और बालिका वर्ग में स्टेडियम की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। मुर्गा झपट प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में गौरव जोशी, करन जोशी, भावेश जोशी, गुंजन, दीक्षा, मयंक, रोहित और हरीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय कुमार टम्टा ने किया। इस दौरान जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, महिपाल गड़िया, कुलदीप वर्मा, राजेश आर्या, हरीश रावल, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।