Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue virus confirmed in 15 patients in 13 days in Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun: राजधानी में 13 दिनों में 15 मरीजों में डेंगू वायरस की हुई पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग छिपा रहा आंकड़े

Tue, 15 Apr 2025 11:58 AM IST
रेनू सकलानी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Apr 2025 11:58 AM IST
सार

देहरादून के श्रीमहंत इंदिरेश और ग्राफिक एरा अस्पताल के चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण मिलने पर मरीजों की जांच कराई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग डेंगू के आंकड़े छिपा रहा है। मरीज मिलने के बाद भी कोई खास तैयारी नहीं शुरू हुई है।

विज्ञापन
Dengue virus confirmed in 15 patients in 13 days in Dehradun Uttarakhand News in hindi
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

देहरादून जिले में एक से 13 अप्रैल तक अलग-अलग निजी अस्पतालों में 15 मरीजों में डेंगू वायरस की प्रमाणिक पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सकते में है। चिकित्सकों के मुताबिक ये मरीज तेज बुखार और जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। डेंगू की एलाइजा जांच के बाद इन मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

दून में अप्रैल महीने में ही डेंगू वायरस के मामले सामने आने से लोग हैरत में हैं। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की रणनीति बनती इससे पहले ही डेंगू ने दस्तक दे दी। शहर के श्रीमहंत इंदिरेश और ग्राफिक एरा अस्पताल में 13 दिनों में की गई डेंगू वायरस की कुल एलाइजा जांचों की रिपोर्ट आने के बाद 15 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले।

विज्ञापन


इसमें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में 13 और ग्राफिक एरा अस्पताल में दो मरीजों में डेंगू की प्रमाणिक पुष्टि हुई है। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉ. नारायण जीत सिंह की मुताबिक डेंगू के समान लक्षण लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें पर्वतीय और मैदानी इलाकों से आने वाले मरीज शामिल है। चिकित्सक के मुताबिक डेंगू पीड़ित मरीजों में शुरूआत में तेज बुखार, कमर, जोड़ों व सिर में दर्द, शरीर में लाल चकत्ते, मसूड़ों में खून आना और उल्टी की समस्या देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग की बेखबरी के बीच दून पहुंचा डेंगू

देहरादून जिले में डेंगू के 15 मामले सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। अधिकारियों को तो इस संबंध में जानकारी ही नहीं है। यही कारण है कि डेंगू वायरस से निपटने के लिए अभी तक कोई खास तैयारी भी शुरू नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू वायरस से बेखबरी लोगों को संकट में डाल सकती है।

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल

13 दिनों में डेंगू के कुल एलाइजा टेस्ट -710

पॉजिटिव -13

ग्राफिक एरा अस्पताल

12 दिनों में हुए एलाइजा टेस्ट -50

पॉजिटिव- 02

 

पिछले छह वर्षों में देहरादून में डेंगू के आंकड़े

वर्ष    केस मौत
2019  4991 06
2020 00 00
2021 126 00
2022 1434    00
2023  1201  13
2024 37   00


बचाव के उपाय

1- घर में फ्रिज और वाटर प्लांट में पानी एकत्रित न होने दें।

2- साफ खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

3- ताजे फल खाएं और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कांग्रेस और भाजपा नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के बयान से बवाल

प्रदेश में डेंगू वायरस की पूर्व की स्थितियों का आकलन कर तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सा इकाइयों में इससे निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। जहां में भी पूर्व में डेंगू के अधिक मामले देखे गए हैं, उनका सर्वे कराया जाएगा।  -डॉ. आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed