{"_id":"6aa05699f8b72cb82f07ed84","slug":"person-swept-away-in-the-saryu-river-near-vikas-bhawan-search-operation-by-fire-and-police-teams-is-underway-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127912-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विकास भवन के पास सरयू नदी में बहा व्यक्ति, फायर और पुलिस टीम का सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विकास भवन के पास सरयू नदी में बहा व्यक्ति, फायर और पुलिस टीम का सर्च अभियान जारी
Wed, 09 Sep 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू नदी किनारे खोजबीन करते फायर के जवान।
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के अनियंत्रित होकर सरयू नदी के तेज बहाव में बहने की आशंका से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम ने नदी किनारे कई किलोमीटर तक सघन सर्च अभियान चलाया, खबर लिखे जाने तक बहने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका था।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन को सूचना मिली कि विकास भवन रोड के पास सरयू नदी के उफान में एक व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास भवन मार्ग, अग्निकुंड पुल, सामण मंदिर पुल से लेकर बिलौना तक सरयू नदी के दोनों छोरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। नदी में पानी का जलस्तर अधिक होने और उफान के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि बहने वाले व्यक्ति की पहचान और तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है। आसपास के क्षेत्रों व ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।