{"_id":"62ea0f905e20a27b496a39fc","slug":"lecturers-selected-from-commission-449-will-get-appointment-before-august-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lecturer Appointment: दुर्गम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, 15 अगस्त से पहले होंगी 449 नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lecturer Appointment: दुर्गम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, 15 अगस्त से पहले होंगी 449 नियुक्तियां
Wed, 03 Aug 2022 11:42 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:42 AM IST
सार
दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या दूर करने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग को राज्य लोक सेवा आयोग से 449 लेक्चरर मिले हैं। जिन्हें दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक लेते धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 449 लेक्चरर को 15 अगस्त से पहले नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि लेक्चरर को दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में पांच साल के लिए तैनाती दी जाएगी। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग को राज्य लोक सेवा आयोग से 449 लेक्चरर मिले हैं। इनमें सामान्य शाखा के तहत दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में अंग्रेजी विषय के 64, हिंदी के 81, संस्कृत के 18, भौतिक विज्ञान के 46, रसायन विज्ञान के 42, गणित के 6, जीव विज्ञान के 35, नागरिक शास्त्र के 38, अर्थशास्त्र के 74, इतिहास के 8, भूगोल के 17, समाजशास्त्र के 6, कला, मनोविज्ञान एवं कृषि के एक-एक शिक्षक की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा बालिका इंटर कालेजों में हिंदी विषय के दो, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र के 3-3 शिक्षिकाओं को नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा: भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत, एक सैन्य अधिकारी भी घायल
विज्ञापन
बीमार शिक्षकों को सुगम में मिलेगी तैनाती
शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग में गंभीर बीमार शिक्षकों को सुगम क्षेत्र के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। राज्य चिकित्सा बोर्ड की बैठक के बाद बोर्ड के प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी।