फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide in Uttarakhand : gangotri and Yamunotri Highway closed Today

Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

Thu, 22 Sep 2022 01:57 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Sep 2022 01:57 AM IST
सार

गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है। टीम का कहना है कि जब पत्थर गिरना रुकेंगे तब भी हाईवे खोलने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Landslide in Uttarakhand : gangotri and Yamunotri Highway closed Today
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। खासतौर पर बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। इन चारों जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, देर शाम गंगोत्री हाईवे हेल्गूगाड़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया। वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी रानाचट्टी में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया। 
विज्ञापन


Rishikesh: गंगा का जलस्तर कम होते ही फिर शुरू हुआ राफ्टिंग का रोमांच, 1100 पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है। टीम का कहना है कि जब पत्थर गिरना रुकेंगे तब भी हाईवे खोलने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। 

पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम बोल्डर
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में डाट पुलिया के समीप नया बस अड्डा मार्ग पर पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा गिरा, जिससे पांच घंटे यातायात बंद रहा। साथ ही सुरक्षा के चलते पुलिस ने मार्ग से पैदल आवाजाही को भी कुछ देरे के लिए रोका। बुधवार को तड़के करीब पांच बजे पुनाड़ स्थित महादेव मंदिर के पीछे की तरफ से भारी भूस्खलन से बोल्डर सीधे नया बस अड्डा मार्ग पर जा गिरे। बोल्डरों से नए बस अड्डे के मार्ग किनारे निर्मित नगर पालिका के शौचालय को भी क्षति पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed