फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Today: 1100 Tourist doing River Rafting after ganga water level down

Rishikesh: गंगा का जलस्तर कम होते ही फिर शुरू हुआ राफ्टिंग का रोमांच, 1100 पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

Wed, 21 Sep 2022 07:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती(ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती(ऋषिकेश) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Sep 2022 07:11 PM IST
सार

बुधवार को जिला तकनीकी समिति ने गंगा के जलस्तर की जांच की। राफ्टिंग के लिए अनुकूल जलस्तर पाए जाने पर जिला तकनीकी समिति की संस्तुति पर पर्यटक विभाग ने गंगा राफ्टिंग की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
Rishikesh News Today: 1100 Tourist doing River Rafting after ganga water level down
राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला तकनीकी समिति से हरी झंडी मिलने के बाद ऋषिकेश में राफ्टिंग का रोमांच दोबारा शुरू हो गया। पहले दिन विभिन्न प्रांतों से आए 1100 पर्यटकों गंगा की उफनती लहरों में राफ्टिंग का रोमांच लिया। 16 सितंबर दोपहर को गंगा का जलस्तर बढ़ने के चलते पर्यटन विभाग ने गंगा में राफ्टिंग पर अनिश्चितकालीन रोग लगा दी थी। मानसून में सीजन में तीन महीने की रोक बाद 10 सितंबर को गंगा में राफ्टिंग की अनुमित दी गई थी।

विज्ञापन


Uttarakhand: चिनूक समेत तीन हेलीकॉप्टरों से किया व्यास घाटी में फंसे 62 यात्रियों और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू
विज्ञापन


बुधवार को जिला तकनीकी समिति ने गंगा के जलस्तर की जांच की। राफ्टिंग के लिए अनुकूल जलस्तर पाए जाने पर जिला तकनीकी समिति की संस्तुति पर पर्यटक विभाग ने गंगा राफ्टिंग की अनुमति दे दी। हालांकि अभी ब्रह्मपुरी से रामझूला तक ही करीब 10 किमी की दूरी पर ही राफ्टिंग की अनुमति दी गई है। गंगा का जलस्तर सामान्य होने पर कौड़ियाला से रामझूला तक पर्यटकों के लिए राफ्टिंग खोली जाएगी। वीकेंड पर राफ्टिंग के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर कम होने के बाद गंगा में राफ्टिंग की अनुमति मिल गई है। एसोसिएशन ने राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी खोल दी है। बुकिंग खुलने के बाद से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित आसपास के राज्यों के पर्यटकों की बुकिंग आना भी शुरू हो गई है। वीकेंड पर राफ्टिंग के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
- दिनेश भट्ट, अध्यक्ष, राफ्टिंग एसोसिएशन

बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राफ्टिंग पर रोक लगाई गई थी। बुधवार को गंगा का जलस्तर कम होने पर राफ्टिंग खोल दी गई है। फिलहाल ब्रह्मपुरी से रामझूला तक ही करीब 10 किमी की दूरी पर ही राफ्टिंग की अनुमति दी गई है। गंगा जलस्तर सामान्य होने पर कौडियाल से राफ्टिंग का संचालन खोला जाएगा। वहीं राफ्टिंग संचालकों को पर्यटको की सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- खुशाल सिंह नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed