फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   land purchase Permission of three entrepreneurs cancelled for not setting up industry Pauri Uttarakhand News

Pauri Garhwal: उद्योग नहीं लगाने पर तीन उद्यमियों की भूमि खरीद की अनुमति निरस्त, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

Sat, 23 Nov 2024 05:51 PM IST
रेनू सकलानी मनोहर बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
मनोहर बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Nov 2024 05:51 PM IST
सार

कृषि क्षेत्र में 9 और औद्योगिक क्षेत्र में 57 अनुमतियां दी गई थीं। इनमें अधिकतर उद्यमियों द्वारा भूमि खरीद करने पर उद्यम स्थापना का कार्य प्रगति पर है। लेकिन तीन उद्यमियों ने उद्योग नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
land purchase Permission of three entrepreneurs cancelled for not setting up industry Pauri Uttarakhand News
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग न लगाने पर तीन उद्यमियों की भूमि खरीद की स्वीकृति तत्काल प्रभाव से निरस्त हो गई है। इनमें एक उद्यमी गाजियाबाद व दो दिल्ली के हैं। जिन्हें जिला प्रशासन पौड़ी ने उद्यम लगाए जाने के लिए भूमि खरीद की अनुमति दी थी। उनके द्वारा निर्धारित समय सीमा में भूमि नहीं खरीदने पर जिला प्रशासन पौड़ी ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन

जनपद पौड़ी में उद्यम स्थापना को लेकर जिला प्रशासन पौड़ी ने 67 उद्यमियों को अनुमति दी थी। इनमें कृषि क्षेत्र में 9 और औद्योगिक क्षेत्र में 57 अनुमतियां दी गई थीं। इनमें अधिकतर उद्यमियों द्वारा भूमि खरीद करने पर उद्यम स्थापना का कार्य प्रगति पर है। लेकिन तीन उद्यमियों ने उद्योग नहीं लगाए हैं। जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि तहसील लैंसडौन के ग्राम चमकोट में होटल निर्माण के लिए वर्ष 2019 में अंजलि तालुकदार को 0.145 हेक्टेयर भूमि खरीद की अनुमति दी गई थी।लेकिन उन्होंने चिह्नित भूमि को नहीं खरीदा है।

विज्ञापन


वह भूमि खाली पड़ी है। बताया, नई दिल्ली के सुभाष चंद्र झा को लैंसडौन तहसील के ग्राम असनखेत में 0.070 हे. भूमि रिजॉर्ट कम एडवेंचर कैंपिंग बनाने के लिए भूमि क्रय की अनुमति दी गई थी। लेकिन उन्होंने भूमि आज तक क्रय नहीं की है। कहा दिल्ली के वृंदावन बिल्डटैक को वर्ष 2022 में तहसील यमकेश्वर के बड़ास तल्ला में 0.666 हे. भूमि पर रिजॉर्ट बनाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन भूमि को कंपनी द्वारा आज तक नहीं खरीदा गया है। डाॅ. चौहान ने बताया कि उक्त तीनों उद्यमियों की कुल 0.881 हे. भूमि खरीद की अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शासन को भेजी दो की अनुमति निरस्तीकरण की संस्तुति

जिला प्रशासन पौड़ी ने दो उद्यमियों के भूमि खरीद की अनुमति के निरस्तीकरण की संस्तुति शासन को भेज दी है। जनपद पौड़ी में शासन से 18 उद्यमियों को भूमि खरीद की अनुमति दी थी। इनमें 2 कृषि व 16 औद्योगिक अनुमतियां शामिल हैं। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि दि हंस फाउंडेशन असोल होम्स साउथ दिल्ली को तहसील सतपुली के बदलपुर-तीन में लवाड़ वल्ला गांव की 7.449 हे. भूमि राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान स्थापना के लिए खरीद की अनुमति वर्ष 2022 में शासन से मिली थी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: जीत के जश्न में डूबे भाजपाई, सीएम धामी का रोड शो...बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

यहां अभी तक भूमि खाली पड़ी है। कोई कार्य भूमि पर नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मै. स्टूडियो थार्न हास्पिटैलिटिज प्रालि. शाहपुर जाट नई दिल्ली को लैंसडौन तहसील में 1.492 हे. भूमि खरीद की अनुमति रिजॉर्ट होटल व्यवसाय के लिए मिली थी। लेकिन दो साल बाद भी भूमि पर कोई कार्य नहीं हुआ है। डीएम डाॅ. चौहान ने बताया कि दोनों उद्यमियों के उद्यम स्थापना को मिली कुल 8.941 हे. भूमि की खरीद की अनुमति के निरस्तीकरण की संस्तुति शासन को भेजी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed