फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath By-Election: जीत के जश्न में डूबे भाजपाई, सीएम धामी का रोड शो...बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

Sat, 23 Nov 2024 05:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Nov 2024 05:25 PM IST
सार

केदारनाथ उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ मंदिर, चारधाम यात्रा को लेकर नकारात्मक प्रचार कांग्रेस को भारी पड़ा। जनता ने भाजपा को जीत दिलाकर भाजपा पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
Kedarnath by-election result After victory in Kedarnath by-election CM took out a road show workers celebrated
सीएम धामी का रोढ शो - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ विधानसभा सीट पर मिली जीत से सीएम धामी के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी गदगद है। कार्यकर्ताओं ने जहां जश्न मनाना शुरू किया वहीं सीएम धामी ने रोड शो कर जनता का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि  नकारात्मकता को झटका देकर जनता ने विकास पर मुहर लगाई है।



केदारनाथ उपचुनाव में प्रचंड जीत के बाद देहरादून में आयोजित विजयी रैली में सीएम धामी शामिल हुए। भाजपा आशा नौटियाल केदारनाथ के इतिहास में सबसे अधिक वोट पाने वाली प्रत्याशी बन गई है। आशा नौटियाल की जीत पर सीएम धामी ने कहा कि जनता से अपना प्रत्याशी चुन लिया है। 

सीएम ने कहा कि अब चुनावों में मतदाता नकारात्मक प्रचार के बजाय काम करने वाली सरकारों को दोबारा जनादेश देने से हिचकते नहीं है। शनिवार को घोषित केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव परिणाम में भी यही देखने को मिला, केदारनाथ की जनता ने पवित्र धाम और यात्रा को लेकर किए गए कांग्रेस के नकारात्मक प्रचार को नकारते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। 

Kedarnath by-election result After victory in Kedarnath by-election CM took out a road show workers celebrated
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह नकारात्मक मुद्दों पर फोकस किया। क्षेत्रवाद से लेकर जातिवाद का दांव खुलकर चला गया, लेकिन मतदाताओं ने तमाम तरह के नकारात्मक प्रचार को सिरे से खारिज करते हुए, केदारनाथ धाम से लेकर पूरे यात्रा मार्ग के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाने का काम किया है।

Kedarnath by-election result After victory in Kedarnath by-election CM took out a road show workers celebrated
सीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार मुख्य रूप से चारधाम यात्रा को कैंचीधाम की ओर मोड़ने, दिल्ली में एक ट्रस्ट की ओर से बनाए जा रहे मंदिर को केदारनाथ धाम से जोड़ने, केदारनाथ मंदिर को दान में मिले सोना पर सवाल उठाने के साथ ही पहाड़ की दो प्रमुख जातियों को आमने सामने रखने पर केंद्रित था। कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने खुलकर इन मुद्दों को हवा दी।  कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत तो यहां तक कह गए कि यह मुकाबला उनके और भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के बीच नहीं बल्कि ‘धाम’ और ‘धामी’ के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath by-election result After victory in Kedarnath by-election CM took out a road show workers celebrated
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत तमाम नेता मुख्यमंत्री पर हमलावर रहे। इस तरह कांग्रेस पूरी तरह विकास और जनसरोकार के मुद्दों को हासिए पर रखकर नकारात्मक मुद्दों पर निर्भर होती चली गई। 

विज्ञापन
Kedarnath by-election result After victory in Kedarnath by-election CM took out a road show workers celebrated
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम धामी उत्साहित नजर आए। रोड शो कर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed