{"_id":"de7ef3bbddcbc23ac7d5d03e6a3963ea","slug":"krishna-kumar-pandey-will-receive-the-presidential-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडे जी को राष्ट्रपति ने दिया 'पदक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडे जी को राष्ट्रपति ने दिया 'पदक'
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडे जी एक कर्मठ जवान है, जिन्हें अपन ड़यूटी के आगे कुछ नहीं सुहाता। वह होमगार्ड पुलिस के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी काबिलियत और जज्जबे को अब राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कई हत्याकांड के खुलासे में अहम योगदान देने वाले होमगार्ड के जवान कृष्ण कुमार पांडे को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। उनका नाम राष्ट्रपति कार्यालय से स्वीकृत होकर उनके होमगार्ड मुख्यालय पहुंच गया है।
विज्ञापन
हत्याकांड खुलासे में पंहुचाई मदद
आईआरडी में तैनात कृष्ण कुमार पांडे ने वर्ष 2009 में परेड ग्राउंड में सनसनीखेज जय राम हत्याकांड व सन्नी हत्याकांड के खुलासे में पुलिस को महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कई गुमशुदा बच्चों को भी जांच कर उनके परिजनों तक पहुंचाया है। उनकी कर्तव्य निष्ठा और जोश को देखते हुए पहले ही होमगार्ड विभाग, नगर निगम समेत कई विभाग उन्हें सम्मानित कर चुका है।
राज्य सरकार ने भेजा नाम
उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने उनका नाम राष्ट्रपति पदक के लिए भेजा था। वहां से उनके नाम को स्वीकृति मिल गई। कृष्ण कुमार पांडे ने बताया कि होमगार्ड के जवान बड़ी विषम हालात में अपनी डयूटी निभाते हैं।
जवानों का भी मनोबल ऊंचा होगा
जिसके लिये उनको समय समय पर यदि विभाग सम्मानित करता है तो होमगार्ड के जवानों का मनोबल ऊंचा होता है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड निदेशालय ने राष्ट्रपति पदक के लिये अपनी स्वीकृति प्रदान कर एक अच्छी पहल की है जिससे और जवानों का भी मनोबल ऊंचा होगा।