रुड़की में किसान महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- गरीब की रोटी और तिजोरी बंद करना चाहती है भाजपा
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लक्सर में 22 सितंबर यानी आज महापंचायत है। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रुड़की के लक्सर में आयोजित हो रही किसान महापंचायत में हजारों किसान पहुंचे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभी करीब 5000 किसान महापंचायत में पहुंच चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अभी महापंचायत में पहुंचे।
किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा गरीब की रोटी और तिजोरी बंद करना चाहती है। उन्होंने आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील की। वहीं इस दौरान महापंचायत में आने वाले किसानों के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया है।
किसान आंदोलन: राकेश टिकैत पहुंचे उत्तराखंड, कहा- केंद्र सरकार झूठ बोलने में गोल्ड मेडलिस्ट
किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील
मंगलवार को महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों ने जगह-जगह बैठक कर रणनीति तैयार की। इस दौरान महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
भारतीय किसान यूनियन रोड़ की ओर से महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक भवन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। तय किया गया कि सभी आसपास क्षेत्र के किसान नगला इमरती में फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होंगे और यहां से लक्सर के लिए कूच करेंगे।
लक्सर में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी
बैठक में भाकियू रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि लक्सर में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी, जिसमें यूपी और हरियाणा के किसान भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को सबक सिखाने के लिए किसानों का एकजुट होना जरूरी है।
जब तक सरकारें किसानों के हित में काम नहीं करेंगी, तब तक किसान धरना प्रदर्शन जारी रखेगा। उन्होंने किसानों से भारी संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नाजिम अली, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाह, महेंद्र सैनी, कारी शहजाद, प्रधान रियासत, मुुबारिक अली, सतीश सैनी, उदयराज, प्रदीप त्यागी, इंदर सिंह रोड़, पवन रोड़, धर्मेंद्र, छोटा, रणधीर, इरशाद प्रधान, कारी प्रधान, अनीस प्रधान और बलजोर सिंह आदि मौजूद रहे।
महापंचायत में शामिल हुए डोईवाला के किसान
महापंचायत में डोईवाला के किसान भी शामिल हुए। डोईवाला में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें तय किया गया कि लक्सर में आज हो रही किसान पंचायत में डोईवाला के किसान शिरकत करेंगे। तय किया गया 25 मार्च को किसान गन्ना समिति परिसर में एकत्रित होकर भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से प्रतिष्ठानों को बंद रखने का अनुरोध और अपील करेंगे।
साथ ही 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापक विचार विमर्श किया। डोईवाला मोर्चा के संचालक मंडल का भी गठन किया गया। जिसमें ताजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दलजीत सिंह, उम्मेद वोरा, रणवीर सिंह चौहान, बलवीर सिंह और सरंक्षक हाजी अमीर हसन और गुरदीप सिंह को बनाया गया है।
बैठक में याकूब अली, अश्वनी कुमार त्यागी, अजीत सिंह, तेजपाल सिंह, परमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरिकिशोर, जसबीर सिंह, प्रताप सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरविंदर सिंह, राजेश सैनी, संजीव कुमार, किशन सिंह आदि थे।